{"_id":"65bee4bf48203b1db80ee906","slug":"neet-aspirant-suicide-kota-administration-seized-hostel-due-to-lack-of-anti-suicide-devices-in-ceiling-fans-2024-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या मामला: कोटा में प्रशासन ने की कार्रवाई, एंटी सुसाइड पंखे नहीं होने पर सील किया छात्रावास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आत्महत्या मामला: कोटा में प्रशासन ने की कार्रवाई, एंटी सुसाइड पंखे नहीं होने पर सील किया छात्रावास
Sun, 04 Feb 2024 06:43 AM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sun, 04 Feb 2024 06:43 AM IST
सार
कोटा में छात्रों के आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए छात्रावासों को सीलिंग फैन में एक स्प्रिंग डिवाइस लगाने का निर्देश दिया गया था, जो खुदकुशी की कोशिश नाकाम कर देती है।
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रहे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद निवासी मोहम्मद जैद (19) के आत्महत्या करने के बाद जिला प्रशासन ने छात्रावास को सीज कर दिया है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि हॉस्टल में लगे पंखे एंटी-सुसाइड नहीं थे। कोटा जिला कलेक्टर डॉ. रवींद्र गोस्वामी ने बताया कि छात्रों की सुरक्षा के लिए बनाए दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने के कारण छात्रावास पर यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
कोटा में छात्रों के आत्महत्या की घटनाओं को देखते हुए छात्रावासों को सीलिंग फैन में एक स्प्रिंग डिवाइस लगाने का निर्देश दिया गया था, जो खुदकुशी की कोशिश नाकाम कर देती है।
विज्ञापन
जैद ने 23 जनवरी को राजीव गांधी नगर स्थित कंचन रेजीडेंसी छात्रावास में पंखे से लटककर जान दे दी थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एडीएम कोर्ट ने हॉस्टल को कब्जे में लेने का निर्देश दिया। कंचन रेजीडेंसी में 32 कमरे हैं, जिनमें 10 में छात्र रहते हैं। छात्रावास मालिक को 5 फरवरी तक छात्रों को किसी अन्य छात्रावास में भेजने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन