फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Murder in Kota youth stabbed his cousin to death after fight

Rajasthan: कोटा में युवक ने चचेरे भाई की चाकू मारकर की हत्या, चाचा पर भी किया हमला

Thu, 25 Aug 2022 07:46 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 25 Aug 2022 07:46 AM IST
सार

आरोपी युवक का फल का ठेला लगाने की बात को लेकर चाचा से झगड़ा हो गया। जिसके बाद उसने चाचा और दो भाइयों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में एक चचेरे भाई की मौत हो गई।

विज्ञापन
Murder in Kota youth stabbed his cousin to death after fight
कोटा में हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

कोटा में एक युवक ने अपने चचेरे भाई की चाकू से वारकर हत्या कर दी। दोनों में फल का ठेला लगाने के लिए झगड़ा हो गया था। जिसके बाद उसने चाचा और भाइयों पर हमला कर दिया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार विज्ञान नगर थानाधिकारी देवेश भारद्वाज के अनुसार मटरू अली कोटा में श्रीपुरा भिश्तीपाड़ा में रहता है। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कन्नौज का रहने वाला है। मटरू अपने पुत्रों के साथ सिटी मॉल के पास फ्लाई ओवर के नीचे फल का ठेला लगाता है। वहीं उसका भाई मटरू भी ठेला लगाता है। बुधवार सुबह नौ बजे करीब वहां फल का ठेला लगाने की बात को लेकर राशिद की उसके चाचा से झगड़ा हो गया।

विज्ञापन


कहासुनी के बाद राशिद वहां से चला गया लेकिन कुछ देर बाद अपने दोस्तों के साथ वापस आया। उसने चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। पिता को बचाने पुत्र जावेद और सुफिल दौड़े-दौड़े आए। इस पर राशिद ने दोनों भाइयों पर भी चाकू से हमला कर दिया। राशिद ने सुफिल के सीने पर चाकू मारा और जावेद के पैर में चाकू से वार दिया। इससे दोनों लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घटना की जानकारी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तलवंडी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चिकित्सक ने सूफील (२२) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सुफील के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंपा है। मामले की जांच में पुलिस ने जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed