Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota: Only One of 11 MPs Attends Railway Meeting, Two Join Online; New Trains and Station Upgrades Discussed

कोटा: रेलवे ने 11 सांसदों को बुलावा भेजा, आए केवल एक, 2 ऑनलाइन जुड़े, स्टेशनों के विकास और नई ट्रेनों पर चर्चा

Wed, 18 Nov 2026 05:08 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 18 Nov 2026 05:08 PM IST
सार

सांसदों के साथ हुई रेलवे की अहम बैठक में 11 आमंत्रित सांसदों में से केवल भीलवाड़ा सांसद व्यक्तिगत रूप से शामिल हुए, जबकि दो सांसद ऑनलाइन जुड़े। बैठक में रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास, नई रेल लाइनों और ट्रेनों के ठहराव से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

विज्ञापन
Kota: Only One of 11 MPs Attends Railway Meeting, Two Join Online; New Trains and Station Upgrades Discussed
पश्चिम मध्य रेलवे की सांसदों के साथ बैठक

विस्तार

पश्चिम-मध्य रेलवे के अधिकारियों के साथ सांसदों की महत्वपूर्ण बैठक में रेलवे के परिक्षेत्र में आने वाले 11 सांसदों को निमंत्रण भेजा गया था, लेकिन बैठक में सिर्फ भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ही शामिल हुए। वहीं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और झालावाड़-बारां दुष्यंत सिंह ऑनलाइन के जरिए जुड़े। बाकी के अन्य सांसदों ने अपने प्रतिनिधियों को बैठक में भेजा।

विज्ञापन


बैठक में रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत गंगापुर सिटी, बूंदी एवं मांडलगढ़ रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास पूर्ण कर लोकार्पण किया जा चुका है। वहीं सवाई माधोपुर, बारां, झालावाड़ सिटी, भवानीमंडी, छबड़ा गुगोर, चौमहला, शामगढ़, गरोठ, विक्रमगढ़ आलोट, हिंडौन सिटी, श्री महावीरजी, भरतपुर, बयाना एवं रामगंजमंडी सहित विभिन्न स्टेशनों पर पुनर्विकास कार्य किए जा रहे हैं। कोटा एवं न्यू कोटा रेलवे स्टेशनों का भी मेजर अपग्रेडेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


भीलवाड़ा सांसद दामोदर अग्रवाल ने अपने संसदीय क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं के विस्तार और ट्रेनों के ठहराव का मुद्दा उठाया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को यह भी सुझाव दिया कि बिजोलिया को रेलवे नेटवर्क से जोड़ा जाए ताकि इससे रेलवे की रेवेन्यू में बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही ऊपर माल और मांडलगढ़ क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा के लिए मेमू ट्रेन संचालन का मुद्दा भी सांसद ने उठाया। वहीं रेलवे अधिकारियों को कई सुझाव भी सांसद द्वारा दिए गए। सुझाव पर अधिकारियों ने जानकारी दी कि कोटा से उदयपुर वाया चंदेरिया नई दैनिक मेमू ट्रेन चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को भेजा जा चुका है, जिसकी स्वीकृति प्रतीक्षित है। इसके अतिरिक्त मांडलगढ़ रेलवे स्टेशन पर खानपान सुविधा प्रारंभ कर दी गई है तथा यात्रियों के लिए आरक्षण सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। वहीं उपरमाल स्टेशन पर प्लेटफार्म के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य स्वीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राजस्थान: मेडिकल कॉलेजों में फ्रेशर्स के लिए RajCop ऐप अनिवार्य, रैगिंग की शिकायत सीधे पुलिस तक पहुंचेगी


झालावाड़-बारां के सांसद दुष्यंत सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। उनके सुझाव पर कोटा–घाटोली मेमू ट्रेन का खिलचीपुर होते हुए राजगढ़ सिटी तक विस्तार करने का प्रस्ताव प्रक्रियाधीन है। वहीं आमेठा रेलवे स्टेशन पर कोटा–अकलेरा पैसेंजर की दो जोड़ी ट्रेनों के ठहराव हेतु रेलवे बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जिसकी स्वीकृति प्रतीक्षित है। इसके अतिरिक्त उज्जैन–झालावाड़ नई रेल लाइन का फाइनल लोकेशन सर्वे पूर्ण कर विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है।

चित्तौड़गढ़ के सांसद सीपी जोशी ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़कर रेल विकास संबंधी सुझाव दिए। उनके सुझाव पर चित्तौड़गढ़–कोटा रेलमार्ग के दोहरीकरण का सर्वे रेलवे बोर्ड द्वारा स्वीकृत किया जा चुका है तथा कोटा–नीमच नई रेल लाइन की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) रेलवे बोर्ड को भेजी गई है। मंदसौर के माननीय सांसद सुधीर गुप्ता के सुझाव पर शामगढ़ मालगोदाम का विकास कार्य प्रगति पर है। उज्जैन के माननीय सांसद श्री अनिल फिरोजिया के क्षेत्र से संबंधित उज्जैन–झालावाड़ नई रेल लाइन की DPR रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed