{"_id":"631d56852e940b093d4abb53","slug":"minister-prasadi-lal-meena-targets-bjp-on-rahul-gandhi-t-shirt","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: भाजपा पर भड़के मंत्री, बोले-राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले पीएम मोदी के 10 लाख के सूट को भूल गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: भाजपा पर भड़के मंत्री, बोले-राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले पीएम मोदी के 10 लाख के सूट को भूल गए
Sun, 11 Sep 2022 09:01 AM IST
रोमा रागिनी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: रोमा रागिनी
Updated Sun, 11 Sep 2022 09:01 AM IST
सार
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राहुल गांधी की टी-शर्ट का भुगतान की कीमत क्या है, किसे पता। भाजपा इसे लेकर प्रोपगैंडा फैला रही है।
विज्ञापन
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर भाजपा बवाल मचा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के 10 लाख रुपए के सूट को कोई भूला नहीं है। वह सूट कहां गया।
विज्ञापन
परसादी लाल मीणा शनिवार को कोटा दौरे पर रहे। उन्होंने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टी-शर्ट का भुगतान किसने किया, क्या कीमत थी। यह कोई कैसे बता सकता है। भाजपा का यह प्रोपगैंडा है। इस तरह की टिप्पणी किसी को नहीं करनी चाहिए, यह ओछी हरकत है।
विज्ञापन
चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर पैदल कन्याकुमारी से कश्मीर तक जा रहे हैं। सरकार की फेल योजनाएं, डेमोक्रेसी को खत्म करने के प्रयास, सीबीआई व ईडी के दुरुपयोग सहित कई मुद्दों को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान में मंत्री खाचरियावास, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई और मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर भी जांच एजेंसियों को भेज दिया जाता है। अब जितनी भी जांच एजेंसियां हैं, वह मोदी इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो हो गई हैं। विपक्षी दलों और कांग्रेस के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन