फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Minister Prasadi Lal Meena targets BJP on Rahul Gandhi T shirt

Rajasthan: भाजपा पर भड़के मंत्री, बोले-राहुल गांधी पर सवाल उठाने वाले पीएम मोदी के 10 लाख के सूट को भूल गए

Sun, 11 Sep 2022 09:01 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 11 Sep 2022 09:01 AM IST
सार

चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा ने कहा कि राहुल गांधी की टी-शर्ट का भुगतान की कीमत क्या है, किसे पता। भाजपा इसे लेकर प्रोपगैंडा फैला रही है।

विज्ञापन
Minister Prasadi Lal Meena targets BJP on Rahul Gandhi T shirt
चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा - फोटो : Social Media

विस्तार

राजस्थान के चिकित्सा मंत्री परसादी लाल मीणा भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टी-शर्ट को लेकर भाजपा बवाल मचा रही है। प्रधानमंत्री मोदी के 10 लाख रुपए के सूट को कोई भूला नहीं है। वह सूट कहां गया।

विज्ञापन


परसादी लाल मीणा शनिवार को कोटा दौरे पर रहे। उन्होंने इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना लांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की टी-शर्ट का भुगतान किसने किया, क्या कीमत थी। यह कोई कैसे बता सकता है। भाजपा का यह प्रोपगैंडा है। इस तरह की टिप्पणी किसी को नहीं करनी चाहिए, यह ओछी हरकत है। 

विज्ञापन

चिकित्सा मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा पर पैदल कन्याकुमारी से कश्मीर तक जा रहे हैं। सरकार की फेल योजनाएं, डेमोक्रेसी को खत्म करने के प्रयास, सीबीआई व ईडी के दुरुपयोग सहित कई मुद्दों को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं। बिहार, महाराष्ट्र, राजस्थान में मंत्री खाचरियावास, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भाई और मंत्री राजेंद्र यादव के ठिकानों पर भी जांच एजेंसियों को भेज दिया जाता है। अब जितनी भी जांच एजेंसियां हैं, वह मोदी इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो हो गई हैं। विपक्षी दलों और कांग्रेस के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed