{"_id":"642a63b8478c80db37040ec7","slug":"married-woman-stabbed-to-death-for-dowry-in-kota-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: दहेज के लिए पत्नी पर चाकू और डंडों से वार कर उतारा मौत के घाट, अस्पताल में छोड़कर परिवार समेत हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: दहेज के लिए पत्नी पर चाकू और डंडों से वार कर उतारा मौत के घाट, अस्पताल में छोड़कर परिवार समेत हुआ फरार
Mon, 03 Apr 2023 01:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 03 Apr 2023 01:29 PM IST
सार
कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में दहेज के लिए चाकू और डंडों से वार कर विवाहिता की हत्या कर दी गई। मायके वालों की शिकायत पर ससुराल पक्ष पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चाकू से वार कर विवाहिता की हत्या
- फोटो : social media
विस्तार
कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में महिला क्रूरता का एक और मामला सामने आया। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर बेरहमी से चाकुओं से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। आरोपी ने पत्नी पर चाकू और डंडों से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ फरार हो गया। फरार होने से पहले आरोपी पत्नी को मरणासन्न अवस्था में अस्पताल छोड़ गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल अवस्था में विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मृतका लक्ष्मी के भाई जितेन्द्र ने बताया कि अजय नायक (26) की शादी चार साल पहले बूंदी के बसौली निवासी लक्ष्मी (24) के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज को लेकर परेशान करने लगे थे। इस बात को लेकर उसके साथ अक्सर मारपीट की जाती थी। आरोप लगाया कि दहेज की लिए ही अजय और उसके परिवार वालों ने लक्ष्मी के साथ बेरहमी से मारपीट की और उसे चाकू और डंडों से मारपीट कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
पुलिस ने मृतका के परिजनों की रिपोर्ट पर पति, सास और ननद के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उद्योग नगर थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।