फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: LDC Employee Commits Suicide, Suicide Note Writes- I Was Used as a Cup of Tea and Discarded

प्यार मौत का जिम्मेदार: सरकारी कर्मचारी ने लगाई फांसी, चौंका गया सुसाइड नोट; युवती का वो वीडियो कॉल...

Fri, 19 Sep 2025 07:19 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 19 Sep 2025 07:19 PM IST
सार

Kota News: एडीएम सिटी ऑफिस में कार्यरत एलडीसी कर्मचारी प्रकाश स्वामी ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने सुसाइड नोट में अपने प्यार और उसके परिवार को जिम्मेदार बताया है। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Kota News: LDC Employee Commits Suicide, Suicide Note Writes- I Was Used as a Cup of Tea and Discarded
सुसाइड नोट लिख प्रकाश ने की खुदकुशी

विस्तार

कोटा शहर के नयापुरा थाना क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई जब एडीएम सिटी ऑफिस में कार्यरत एलडीसी कर्मचारी प्रकाश स्वामी ने अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें प्रकाश ने अपने प्यार को मौत का जिम्मेदार ठहराया है। इस घटना के बाद से परिजनों और परिचितों में गहरा शोक है, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

 
सुसाइड नोट में लिखा दर्द
पुलिस के अनुसार, मृतक प्रकाश स्वामी मूल रूप से अलवर का निवासी था और 2020 से कोटा में पोस्टेड था। मौके से मिले सुसाइड नोट में उसने लिखा कि मैं प्रकाश होश-हवास में बयान कर रहा हूं। मैं अपनी जिंदगी में प्यार के मारे भटक-भटक कर मर रहा हूं। मेरी मौत का जिम्मेदार सिर्फ मेरा प्यार है। मैंने प्यार किया और उसने मेरा इस्तेमाल किया। इस चक्रव्यूह में जीएसटी इंस्पेक्टर युवक-युवती और युवती का परिवार शामिल है। इन सबने मुझे चाय का कप समझा और काम खत्म होने पर फेंक दिया। इन सबको सजा मिलनी चाहिए। मैं मेरे परिवार का सहारा था, इन्होंनें छीन लिया। इस नोट के सामने आने के बाद पुलिस ने उसे महत्वपूर्ण सुराग मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
परिजनों के आरोप
प्रकाश के छोटे भाई गोपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि जिस युवती का नाम सुसाइड नोट में है, वह अलवर की रहने वाली है और प्रकाश के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करती थी। जून 2020 में प्रकाश को नौकरी मिल गई, जबकि 2023 में युवती को भी किसी दूसरे राज्य में जीएसटी विभाग में इंस्पेक्टर पद पर पोस्टिंग मिली। वहीं परिजनों का कहना है कि नौकरी लगने के बाद युवती का संपर्क उसके विभाग में कार्यरत एक युवक से हो गया और इसके बाद से वह प्रकाश को लगातार परेशान करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bharatpur News: बस में बैठकर स्कूल जा रहा था मासूम, अचानक हुआ हादसा, पांच बहनों के इकलौते भाई ने दम तोड़ा

 
घटना से पहले हुआ था वीडियो कॉल
स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि आत्महत्या से ठीक एक दिन पहले गुरुवार को भी प्रकाश को उस युवती का वीडियो कॉल आया था। आसपास के लोगों का कहना है कि वह मानसिक रूप से काफी तनाव में दिख रहा था।
 
नयापुरा थाना अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के छोटे भाई की शिकायत और सुसाइड नोट के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस उन नामों की तस्दीक कर रही है जो नोट में दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan News: नागौर में मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक को बाइक ने मारी टक्कर, मौके पर मौत; परिजनों में कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed