{"_id":"60043d9321dd1358d6484dc2","slug":"kota-to-become-worlds-second-traffic-signal-free-city-target-set-to-complete-development-work-by-march-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा बनेगा दुनिया का दूसरा ट्रैफिक सिग्नल फ्री शहर, मार्च 2022 तक विकास कार्य पूरा करने का बना लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा बनेगा दुनिया का दूसरा ट्रैफिक सिग्नल फ्री शहर, मार्च 2022 तक विकास कार्य पूरा करने का बना लक्ष्य
Sun, 17 Jan 2021 07:08 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Sun, 17 Jan 2021 07:08 PM IST
विज्ञापन
कोटा में कुछ इस तरह का रिवर फ्रंट बनाया जाएगा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूटान की राजधानी थिम्पू के बाद देश के एजुकेशन हब कोटा शहर को भी ट्रैफिक सिग्नल फ्री करने की तैयारी चल रही है। यदि ऐसा संभव हुआ तो कोटा दुनिया का दूसरा शहर होगा, जहां ट्रैफिक सिग्नल नहीं होंगे।
विज्ञापन
बेहतरीन शहर नियोजन का उदाहरण होगा शहर
बता दें, कोटा को बेहतरीन शहर नियोजन का उदाहरण पेश करने की योजना बनाई गई है। इसके तहत यहां पर कई विकास कार्य कराए जाने की तैयारी चल रही है तो कुछ कार्य प्रगति पर भी हैं। इसी कड़ी में 20 चौराहों वाले इस शहर को पूरी तरह से ट्रैफिक सिग्नल फ्री बनाया जाएगा। साथ ही यहां अंडरपास और ओवरब्रिज बनाने के लिए भी प्लानिंग की जा रही है।
विज्ञापन
बनारस की तर्ज पर बनाए जाएंगे हेरिटेज रिवर फ्रंट
इस कार्य के अलावा उत्तर प्रदेश के बनारस की तरह ही चंबल के दोनों किनारों पर तीन किमी के दायरे (कोटा बैराज से नयापुरा तक) में हेरिटेज रिवर फ्रंट भी बनाया जा रहा है। यहां पर 30 घाट बनेंगे। इस प्रोजेक्ट पर सरकार की ओर से 700 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। रिवर फ्रंट का डिजाइन हाड़ौती और राजपूताना आर्किटेक्चर पर आधारित होगा, जिसे जयपुर के आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने डिजाइन किया है।
विज्ञापन
सैलानियों को हेलीकॉप्टर राइड की भी मिलेगी सुविधा
रिवर फ्रंट के किनारे माता चर्मण्यवती की 40 फीट ऊंची प्रतिमा बनाई जाएगी। साथ ही क्रूज भी चलेंगे। योजना के अनुसार यहां वाटर पार्क भी बनाया जाएगा। यहां पर 12 देशों का स्ट्रीट फूड, हैंडीक्राफ्ट बाजार और खूबसूरत गार्डन भी होंगे। इन गार्डन में राेशनी का अनूठा डिजाइन नजर आएगा। पेड़ाें पर लाइटिंग होगी, ताकि नाइट लाइफ बेहतर नजर आए। इतना ही नहीं, यहां पर सैलानियों को हेलीकॉप्टर राइड की सुविधा भी मिलेगी ताकि वे कोटा दर्शन सकें। इन विकास कार्यों को शुरू हुआ छह माह बीत चुके हैं, जिसे मार्च 2022 पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।