फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota North Municipal Corporation Board Meeting BJP and Congress councilors face to face waved banners fiercely

कोटा उत्तर नगर निगम बोर्ड बैठक: BJP और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने, जमकर लहाराए बैनर, महापौर की गाड़ी को घेरा

Wed, 05 Feb 2025 08:14 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Feb 2025 08:14 PM IST
सार

कोटा उत्तर नगर निगम बोर्ड की बैठक में हंगामा हो गया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस पार्षद आमने-सामने हो गए और जमकर बैनर लहाराए। साथ ही महापौर की गाड़ी को भी घेर लिया।

विज्ञापन
Kota North Municipal Corporation Board Meeting BJP and Congress councilors face to face waved banners fiercely
हंगामा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा उत्तर नगर निगम बोर्ड की बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा देखने को मिला। बैठक शुरू होते ही भाजपा और कांग्रेस के वार्ड पार्षद आमने-सामने आ गए और एक दूसरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए एक-दूसरे को तख्तियां और बैनर दिखाए। वहीं, इसी बीच कांग्रेस के पार्षद नीचे लाॅबी में उतर गए और जमकर नारेबाजी करते हुए ही पार्टी की महापौर को घेर लिया और बजट पेश न करने की चेतावनी तक दे डाली। वहीं, पार्षदों ने बोर्ड की बैठक में मौजूद अधिकारियों को भी जमकर खरी खोटी सुनाई और अधिकारियों पर भी भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए सरकार के इशारे पर काम करने की बात कही। 

विज्ञापन

Kota North Municipal Corporation Board Meeting BJP and Congress councilors face to face waved banners fiercely
हंगामा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

वहीं, उप महापौर सोनू कुरैशी ने माइक बंद करने का आरोप लगाया और कहा कि पहले कांग्रेस सरकार में कोटा नगर निगम उत्तर में कांग्रेस का बोर्ड बना था। लेकिन सरकार बदलते ही अधिकारियों ने कांग्रेस पार्षदों को दरकिनार कर दिया और वार्ड में काम करने से भी मना कर दिया। यहां तक ही महापौर मंजू मेहरा जो की कांग्रेस से पार्षद चुनकर आई और महापौर बनी, वो भी कांग्रेस पार्षदों की नहीं सुन रही है। इससे नाराज होकर कांग्रेस पार्षदों ने महापौर की गाड़ी को रोक लिया और जमकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kota North Municipal Corporation Board Meeting BJP and Congress councilors face to face waved banners fiercely
हंगामा करते हुए - फोटो : अमर उजाला

इस बीच कोटा उत्तर निगम का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट पेश किया गया। प्रस्तावित बजट में 701.35 करोड़ रुपये की आय व 697.84 करोड़ रुपये के व्यय का प्रावधान का अनुमान है। बैठक में बजट के अलावा 12 बिंदुओं रखे गए हैं। बजट में आय पिछले वित्तीय वर्ष के बजट से 262.89 करोड़ रुपये अधिक और खर्च 164. 54 करोड़ रुपये अधिक संभावित है। बोर्ड की बैठक दोपहर तीन बजे के करीब शुरू हुई। लेकिन पांच मिनट बाद ही सदन में हंगामा शुरू हो गया। इसी बीच कांग्रेसी पार्षद दो बार वेल में आ गए। पार्षदों ने अपनी मांगों के पोस्टर भी लहराए। करीब 45 मिनट तक हंगामा चलता रहा। इसी बीच राष्ट्रगान शुरू हुआ और बोर्ड की मीटिंग खत्म हो गई।

वहीं, बैठक खत्म होते ही कांग्रेस के पार्षद महापौर के चैंबर में गए और महापौर मंजू मेहरा का घेराव कर लिया। कांग्रेस पार्षदों ने महापौर मंजू मेहरा को खरी-खरी सुनाई। उसके बाद महापौर गाड़ी में बैठकर जाने लगी तो कांग्रेस की महिला पार्षद महापौर की गाड़ी के आगे खड़ी हो गई। काफी देर तक कांग्रेस की महिला पार्षदों ने आक्रोश जताया और मांगों को सुनने की पार्षदों ने महापौर के सामने मांग रखी। उसके बाद महापौर गाड़ी से उतरकर वापस अपने चैंबर में आ गई। कांग्रेसी पार्षद भी उनके पीछे-पीछे महापौर चैंबर में पहुंच गए और अपनी बात महापौर के सामने रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed