फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News youth facing mental stress due to unemployment committed suicide

Kota News: बेरोजगारी के चलते मानसिक तनाव झेल रहे युवक ने की आत्महत्या, ऐसी है पारिवारिक स्थिति

Sat, 22 Apr 2023 04:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Apr 2023 04:54 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवक बेरोजगारी के चलते काफी तनाव में था। मृतक शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।

विज्ञापन
Kota News youth facing mental stress due to unemployment committed suicide
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा शहर के बोरखेड़ा थाना क्षेत्र इलाके में एक युवक ने घर में ही आत्महत्या कर लिया। युवक ने कमरे में लगाए जाने वाले पर्दे के सहारे पंखे से लटककर फांसी लगाई। सुबह जब पत्नी चाय देने कमरे में आई तो घटना का पता लगा।

विज्ञापन


सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। युवक को नीचे उतारकर हॉस्पिटल लेकर गई। ड्यूटी डॉक्टर ने चेक कर उसे मृत घोषित किया। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा है। फिलहाल, आत्महत्या के कारण सामने नहीं आए है। अभिषक सिंह (35) गोपाल विहार प्रथम में रहता था और उसके दो बच्चे हैं। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है अभिषेक बेरोजगारी की वजह से मानसिक तनाव में था। पहले प्राइवेट जॉब करता था। किन्हीं कारणों से उसकी जॉब छूट गई। कुछ समय पहले उसके कंधे का ऑपरेशन भी हुआ था। घटना वाले दिन पत्नी और बच्चे घर पर थे। माता-पिता अहमदाबाद गए हुए थे। बेटे की मौत की सूचना मिलने पर माता-पिता अहमदाबाद से रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोरखेड़ा थाना ASI उदय सिंह ने बताया, शुक्रवार को अभिषेक अपने परिवार के साथ ऊपर के कमरे में सो रहा था। रात को लगभग दो बजे उठकर नीचे के कमरे में आ गया। कमरे में पंखे से लटककर फांसी लगा ली। सुबह पत्नी चाय लेकर आई तो घटना का पता लगा। फिलहाल, युवक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। कमरे को लॉक किया है। परिजनों ने बताया कि अभिषेक बेरोजगार था, जांच के बाद ही आत्महत्या के कारण सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed