फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Traffic Constable Turns Guardian Angel, Saves Man’s Life with On-the-Spot CPR

Kota News: फरिश्ता बना ट्रैफिक कांस्टेबल, सड़क पर गिरे व्यक्ति को सीपीआर देकर लौटाई जिंदगी

Sat, 08 Nov 2025 10:21 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 08 Nov 2025 10:21 AM IST
सार

सड़क पर गश खाकर गिरे अधेड़ को ड्यूटी कर रहे ट्रैफिक कांस्टेबल ने तुरंत सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली।

विज्ञापन
Kota News: Traffic Constable Turns Guardian Angel, Saves Man’s Life with On-the-Spot CPR
ट्रैफिक कांस्टेबल ने बचाई जिंदगी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली, जहां एक ट्रैफिक कांस्टेबल ने सड़क पर गश खाकर गिरे व्यक्ति को सीपीआर देकर उसकी जान बचा ली। घटना कोटड़ी चौराहे की है, जहां गुरुवार को एक अधेड़ व्यक्ति अचानक सड़क पर गिर पड़ा और तड़पने लगा।

विज्ञापन


उस समय मौके पर ड्यूटी दे रहे ट्रैफिक कांस्टेबल विक्रम महावर ने स्थिति को देखकर तुरंत कार्रवाई की। उन्होंने बिना देर किए व्यक्ति के पास पहुंचकर उसकी नब्ज देखी और सीपीआर देना शुरू किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हौसले को सलाम: पढ़ाई कर रहे भाई-बहनों ने दिखाई बहादुरी, प्लास्टिक जाल में फंसे हिरण को बचाकर पेश की मिसाल
विज्ञापन
विज्ञापन


विक्रम महावर ने बताया कि जब उन्होंने व्यक्ति को गिरते देखा तो वह तुरंत उसकी ओर दौड़े। उस समय व्यक्ति का शरीर अकड़ गया था और वह बेहोश था। कांस्टेबल ने पहले उसके शरीर की मालिश की फिर लगातार 10 से 15 मिनट तक सीपीआर दिया। कुछ ही देर में व्यक्ति ने सांस लेना शुरू किया और धीरे-धीरे उसकी हालत सामान्य होने लगी।

बाद में पता चला कि व्यक्ति का नाम नरेश मेहरा है और वह कोटड़ी इलाके का निवासी है। हालत सुधरने के बाद नरेश खुद अपने घर चला गया।



स्थानीय लोगों ने कांस्टेबल विक्रम महावर की सूझबूझ और तत्परता की सराहना की। उनकी समय पर की गई कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बच गई और यह एक बार फिर साबित हुआ कि वर्दी सिर्फ अनुशासन की नहीं, बल्कि इंसानियत की भी पहचान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed