{"_id":"67aa316578ebc0eee90cc325","slug":"kota-news-toll-employees-beat-up-devotees-returning-from-kumbh-to-gujarat-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: कुंभ से गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ टोल कर्मचारियों ने की मारपीट, पुलिस ने दो को किया गिरफ्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कुंभ से गुजरात लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ टोल कर्मचारियों ने की मारपीट, पुलिस ने दो को किया गिरफ्ता
Mon, 10 Feb 2025 10:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 10 Feb 2025 10:33 PM IST
सार
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें टोल कर्मचारी लाठियों के दम पर श्रद्धालुओं को धमकाते और जबरन कार से बाहर निकालते दिख रहे हैं।
विज्ञापन
लाठी लिए टोलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा जिले में बोरदा टोल नाके पर महाकुंभ से लौट रहे गुजरात के श्रद्धालुओं के साथ सोमवार को टोल कर्मियों ने टोल वसूलने को लेकर मारपीट कर दी। इसके साथ ही कर्मचारियों ने गाड़ी में भी तोड़फोड़ कर श्रद्धालुओं के कपड़े फाड़ दिए। श्रद्धालुओं द्वारा पुलिस को दी। शिकायत के बाद पुलिस ने दो टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
वहीं इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। टोल कर्मचारी दिन दहाड़े लाठियां के दम पर कार सवार श्रद्धालुओं को डराते धमकाते और जबरन कार से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। मामले की शिकायत कार सवार लोगों ने कंट्रोल रूम को दी थी। उसके बाद सांगोद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दो टोल कर्मियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
सांगोद थाना अधिकारी लखन सिंह ने बताया कि मामले में राजेंद्र और राजवीर को गिरफ्तार किया गया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि गुजरात के सूरत निवासी भरत भाई अपने साथियों के साथ महाकुंभ स्नान कर वापस गुजरात लौट रहे थे। वह बारां से बपावर होते हुए सांगोद की ओर जा रहे थे। बोरदा टोल नाका पर फास्ट टैग पर टोल काटने की बात सामने आई, लेकिन टोल कर्मियों ने फास्टटैग से टोल काटने से मना कर दिया। इस पर श्रद्धालुओं ने केस होने की बात कही और ऑनलाइन के जरिए भुगतान करने को कहा। टोल कर्मी नकद भुगतान पर अड़ गए और श्रद्धालुओं से बदतमीजी करने लगे। श्रद्धालुओं ने पुलिस को बताया कि टोल कर्मचारियों ने कार से जबरन बाहर निकालने की कोशिश भी की थी। जिस पर श्रद्धालुओं ने कंट्रोल को जानकारी दी। वहीं श्रद्धालुओं की शिकायत पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन