फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: The murder accused came under the grip of law after 57 years, was living in Delhi

Kota News : आधी सदी बाद कानून के शिकंजे में फंसा हत्या का आरोपी, पहचान छुपाकर दिल्ली में बसा हुआ था

Wed, 29 Jan 2025 03:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 03:56 PM IST
सार

जिले के कुंभकोट में 57 साल पहले एक युवक की हत्या करके फरार हुए आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से दूर दिल्ली में अपनी पहचान छिपाकर रह रहा था।

विज्ञापन
Kota News: The murder accused came under the grip of law after 57 years, was living in Delhi
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के ग्रामीण क्षेत्र की सुकेत थाना पुलिस ने हत्या के एक प्रकरण में साल 1968 से फरार चल रहे प्रभुलाल उर्फ प्रेमसागर पुत्र रामदेव को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी को दिल्ली के मंगोलपुरी इलाके से गिरफ्तार किया गया। आरोपी अपना नाम और पहचान छुपाकर दिल्ली में रह रहा था। पुलिस का कहना है कि ग्रामीण पुलिस अधीक्षक की ओर से आरोपी को पकड़ने के लिए 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया था।

विज्ञापन


ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि साल 1968 के मई माह में कुंभकोट निवासी एक फरियादी रामप्रताप ने थाने में एक रिपोर्ट दी थी, जिसमें बताया कि प्रभुलाल ने फरियादी के भांजे भवाना के सिर पर पत्थरों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने हत्या में प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। काफी तलाश करने पर भी आरोपी के बारे में कोई सुराग पुलिस को नहीं लग रहा था, जिसके बाद रामगंज मंडी की अदालत ने साल 1971 में आरोपी को मफरूर घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


आरोपी ने घटना को अंजाम देने के बाद अपने गांव और सभी रिश्तेदारों से भी दूरियां बना ली थीं और अपने गांव में भी आना-जाना छोड़ दिया था। वहीं अब जाकर तकनीकी सूचना मिलने पर पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपी प्रभुलाल को दिल्ली के मंगोलपुरी से ढूंढ निकाला और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आज आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed