फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News The accused who threatened to shoot Leader of Opposition in Lok Sabha, Rahul Gandhi,

कोटा में धमकी का वीडियो वायरल: राहुल गांधी व 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मारने की चेतावनी, आरोपी अब हिरासत में

Thu, 19 Feb 2026 04:22 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 19 Feb 2026 04:22 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा में राहुल गांधी और 25 कांग्रेस सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला एक व्यक्ति वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया। पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेकर कार्रवाई की है, जबकि भाजपा और करणी सेना ने आरोपी से किसी भी संबंध से इनकार किया है।

विज्ञापन
Kota News The accused who threatened to shoot Leader of Opposition in Lok Sabha, Rahul Gandhi,
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी। फाइल फोटो - फोटो : X-Rahul Gandhi

विस्तार

राजस्थान के कोटा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पार्टी के 25 अन्य सांसदों को गोली मारने की धमकी देने वाला एक व्यक्ति पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर यह धमकी दी थी।

विज्ञापन

वीडियो में खुद को ‘राज सिंह’ बताते हुए उसने दावा किया कि लोकसभा के हालिया बजट सत्र के दौरान कांग्रेस सांसदों द्वारा लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ कथित दुर्व्यवहार से भाजपा और करणी सेना के कार्यकर्ता नाराज हैं। वीडियो में उसने कहा कि यदि ऐसी घटना दोबारा हुई तो वह संबंधित सांसदों के घरों में घुसकर तोड़फोड़ करेगा और राहुल गांधी को गोली मार देगा। उसने 24 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर “एक-एक कर गोली मारने” की धमकी भी दी।

विज्ञापन


पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज
वीडियो वायरल होने के बाद कोटा पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए आरोपी को बोरखेड़ा थाने में हिरासत में लिया। कोटा की पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। उसके किसी संगठन से जुड़े होने की पुष्टि फिलहाल नहीं हुई है। उद्योग नगर थाने में उसके खिलाफ पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं और संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

वीडियो में आरोपी के पीछे दीवार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ओम बिरला की तस्वीर भी दिखाई दे रही है।

ये भी पढ़ें- Rajasthan: सुप्रीम कोर्ट ने विक्रम भट्ट और पत्नी श्वेतांबरी भट्ट को दी नियमित जमानत, जांच रहेगी जारी

'आरोपी संगठन का सदस्य नहीं है'
इधर, भाजपा और राजपूत करणी सेना दोनों ने आरोपी से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। भाजपा कोटा शहर अध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि वायरल वीडियो में दिख रहा व्यक्ति पार्टी से जुड़ा नहीं है और इस तरह की भाषा व आचरण पार्टी की विचारधारा के विपरीत है। वहीं राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना ने भी स्पष्ट किया कि आरोपी संगठन का सदस्य नहीं है और करणी सेना कभी किसी की जान लेने की धमकी नहीं देती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed