{"_id":"647ef116b7a69fd8ef0e3306","slug":"kota-news-suspected-death-of-up-passenger-in-kota-etawah-passenger-train-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: कोटा-इटावा पैसेंजर ट्रेन में UP के यात्री की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कोटा-इटावा पैसेंजर ट्रेन में UP के यात्री की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
Tue, 06 Jun 2023 02:10 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 06 Jun 2023 02:10 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा जिले में उत्तर प्रदेश के एक यात्री की संदिग्ध मौत हो गई। यात्री कोटा-इटावा पैसेंजर ट्रेन में यात्रा कर रहा था। परिजनों को सूचना देकर जीआरपी पुलिस ने शव एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
यात्री की संदिग्ध मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा शहर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार सुबह कोटा-इटावा पैसेंजर ट्रेन में इटावा (उत्तर प्रदेश) जिला निवासी एक यात्री की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। जीआरपी ने मृतक के शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी पर शिफ्ट किया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने जीआरपी को सूचना दी थी कि कोटा- इटावा पैसेंजर ट्रेन के S3 कोच में सीट नंबर-39 पर एक यात्री अचेत अवस्था में पड़ा है। इस पर उसे एमबीएस अस्पताल में लाया गया, जहां उसे डॉक्टरों ने चेकिंग के बाद मृत घोषित किया।
विज्ञापन
जीआरपी के हेड कांस्टेबल चंदन सिंह ने बताया कि मृतक ऋषि कुमार उत्तर प्रदेश के इटावा जिले का रहने वाला है। रावतभाटा थर्मल में नौकरी करता था, जिसकी मौत होने पर उसके शव को मोर्चरी पर रखवा दिया गया है। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। उनके आने पर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन