फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Student preparing for exam hanged himself, once again the guidelines made by administration failed

Kota News : परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फांसी लगाई, एक बार फिर विफल हुई प्रशासन द्वारा बनाई गई गाइड लाइन

Wed, 08 Jan 2025 12:42 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 08 Jan 2025 12:42 PM IST
सार

 कोटा में एक छात्र द्वारा आत्महत्या करने की खबर सामने आई है।  छात्र प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

विज्ञापन
Kota News: Student preparing for exam hanged himself, once again the guidelines made by administration failed
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कोटा से साल की शुरुआत में एक दुखद खबर सामने आई है। यहां एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक छात्र की पहचान नीरज नावा के रूप में हुई है, जो हरियाणा के महेंद्रगढ़  का निवासी था। वर्तमान में शहर के राजीव गांधी नगर इलाके में एक हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही जवाहर नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने  शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवाया। पुलिस ने छात्र के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देशभर से यहां लाखों छात्र बेहतर भविष्य की तलाश में आते हैं। कोटा शहर प्रशासन द्वारा छात्रों को मानसिक दबाव से बचाने के लिए बनाई गई कई गाइड लाइनों के बावजूद इस प्रकार की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रशासन और अभिभावकों के लिए यह समय है कि छात्रों की मानसिक स्थिति पर ध्यान दिया जाए और उन्हें सकारात्मक माहौल प्रदान किया जाए ताकि इस प्रकार की घटनाओं को रोका जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed