फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Student found hanging in hotel room, family suspects murder and demands judicial probe

Kota News: फंदे पर लटका मिला छात्रा का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, न्यायिक जांच की मांग

Sun, 12 Oct 2025 06:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 12 Oct 2025 06:09 PM IST
सार

होटल के कमरे में फंदे पर लटका छात्रा का शव मिलने के बाद इलाके के सनसनी फैल गई। छात्रा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए न्यायिक जांच की मांग की है।

विज्ञापन
Kota News: Student found hanging in hotel room, family suspects murder and demands judicial probe
भोपाल में एक दिन में तीन मौतें, अलग-अलग हादसे और आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में एक होटल के अंदर छात्रा का लटका हुआ शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। सूचना के बाद नयापुरा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लेकर मोर्चरी में रखवाया। साथ ही छात्रा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी। पुलिस का कहना है कि तलाशी के दौरान छात्रा के पास से फिलहाल कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है।

विज्ञापन


नयापुरा थाना एएसआई कृष्ण गोपाल ने बताया मृतका की पहचान बारां जिले के केलवाड़ा निवासी प्रीति के रूप में हुई है। पुलिस को एक होटल से सूचना मिली थी कि एक लड़की ने होटल में रूम लिया था। जब चेक आउट का समय आया तो होटल के स्टाफ ने रूम का गेट खटखटाया लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आ रही थी। कई बार आवाज देने के बाद भी जब कोई आवाज नहीं आई तो होटल स्टाफ को शक हुआ, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गेट तोड़कर देखा तो छात्रा फंदे पर लटकी हुई मिली। पुलिस ने महिला कांस्टेबल की मदद से शव को नीचे उतारा और तलाशी ली।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jaipur Crime: सोया चाप खाने पहुंचे युवक के पैर में मारी गोली, कार सवार बदमाश फरार
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं घटना की सूचना के बाद कोटा पहुंचे छात्रा के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कहा कि उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। छात्रा महात्मा गांधी स्कूल में 12वीं कक्षा में पढ़ाई कर रही है। वह अपने घर से स्कूल जाने की कहकर निकली थी लेकिन वह वापस घर नहीं लौटी। कई जगह पर उसे तलाश भी किया इतने में सूचना मिली कि वह होटल के कमरे में मिली है। छात्रा के परिजनों ने न्यायिक जांच की मांग की है। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस भी हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed