फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Random speed breaker on the road took the lives of two youths, the bike bounced and hit a tree.

Kota News: सड़क पर बेतरतीब बने स्पीड ब्रेकर ने ली दो युवकों की जान, बाइक उछलकर पेड़ से टकराई

Fri, 19 Apr 2024 06:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 19 Apr 2024 06:23 PM IST
सार

जिले के तालेड़ा थाना क्षेत्र में गोविंदपुर बावड़ी के निकट एक बाइक स्पीड ब्रेकर पर उछलकर सीधे पेड़ से टकरा गई, इससे बाइक सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
 

विज्ञापन
Kota News: Random speed breaker on the road took the lives of two youths, the bike bounced and hit a tree.
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा से बूंदी की तरफ जाते समय तालेड़ा थाना क्षेत्र में गोविंदपुर बावड़ी के पास लगे स्पीड ब्रेकर पर बाइक उछलने से हुए सड़क हादसे में दो दोस्तों की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए हैं। 

विज्ञापन


तालेड़ा थाने के सब इंस्पेक्टर देशराज सिंह ने बताया कि यतेंद्र मीणा और कुलदीप चतुर्वेदी कोटा से बूंदी की ओर जा रहे थे तभी गोविंदपुर बावड़ी के पास स्पीड ब्रेकर पर उछलने से उनकी मोटर साइकिल नीम के पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में यतेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुलदीप मीणा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों दोस्त कोटा के चंद्रेशल इलाके में लॉन्ड्री का काम करते थे। वही एक मृतक के परिजन ने बताया किजिस परिवार में हादसा होता है जो अपनों को खोता है उनसे पूछिए इसका दर्द क्या होता है। 
विज्ञापन


घटना से दुखी एक मृतक के परिजन ने कहा कि सड़क पर बिना निर्धारित मापदंड के स्पीड ब्रेकर बनाए हुए हैं। किसी तरह की कोई मार्किंग और लाइट भी नहीं लगी है। इससे हादसे होने की आशंका बनी रहती है। उन्होंने कहा कि वे इस मामले को लेकर कोर्ट तक जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed