{"_id":"6602b455c060bc5322022ba0","slug":"kota-news-miscreants-destroyed-the-statue-of-lord-ram-in-budhadeet-village-2024-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: बूढ़ादीत गांव में उपद्रवियों ने खंडित की श्रीराम की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: बूढ़ादीत गांव में उपद्रवियों ने खंडित की श्रीराम की प्रतिमा, लोगों में आक्रोश, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 26 Mar 2024 05:11 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 26 Mar 2024 05:11 PM IST
सार
भगवान राम की प्रतिमा खंडित होने की खबर जैसे ही राम भक्तों को मिली तो वो अचरज में पढ़ गाए। बूढ़ादीत गांव के हनुमान मंदिर की घटना के बाद लोगों में आक्रोश भड़क गया जैसे-तैसे पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन
मंदिर में तोड़ी भगवान राम की प्रतिमा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा में मंदिर में प्रभु श्रीराम की प्रतिमा खंडित करने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार रात कोटा जिले के बूढ़ादीत गांव के हनुमान मंदिर की है। घटना के बाद से गांव के लोगों में आक्रोश बना हुआ है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन
बूढ़ादीत थाना प्रभारी भंवर सिंह ने कहा कि प्रभु राम की प्रतिमा खंडित हुई है। दोनों हाथ खंडित किए गए हैं। पूछताछ करने पर सामने आया, मंदिर में प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा दो पक्षों के विवाद के चलते नहीं हो सकी। प्राण प्रतिष्ठा अधर में है और यह घटना हो गई।
विज्ञापन
साल 2020 में कोरोना था, प्राण प्रतिष्ठा नहीं हुई। इस बीच में मंदिर निर्माण में मुख्य भूमिका निभाने वाले जानकीलाल मीणा पर चोरी का आरोप लग जाने पर वह दूर हो गया। दो पक्ष हो जाने पर प्राण प्रतिष्ठा अधर में रह गई। साथ 23 अप्रैल को प्रभु राम, लक्ष्मण, सीता को प्रतिमाओं की मंदिर में प्रतिष्ठा की तैयारी थी।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि सोमवार की रात जिस कक्ष में प्रतिमाएं रखी थी, वहां किसी ने स्लाइड गेट से प्रवेश किया। वहां प्रभु श्रीराम की प्रतिमा खंडित की। बाकी लक्ष्मण, सीता की मूर्तियां सुरक्षित हैं। पुलिस की जांच चल रही है।