फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Goalkeeper dies of heart attack while playing hockey on the ground

Kota News: ग्राउंड पर हॉकी खेलते समय गोलकीपर को आया हार्ट अटैक, अस्पताल ले जाते समय मौत

Mon, 27 Jan 2025 09:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 27 Jan 2025 09:16 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा जिले के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में हॉकी खेलते समय गोलकीपर पंकज की अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। पंकज एक निजी कोचिंग संस्थान में शिक्षक थे और नियमित रूप से हॉकी खेलते थे। घटना के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Kota News: Goalkeeper dies of heart attack while playing hockey on the ground
पंकज की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले की रेलवे कॉलोनी थाना इलाके में वर्कशॉप के मैदान में हॉकी खेलते समय हृदय गति रुकने से गोलकीपर की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया। मृतक पंकज शहर की एक निजी कोचिंग संस्थान में पढ़ाता था। उसकी एक साल पहले ही शादी हुई थी।

विज्ञापन


थाना अधिकारी रामस्वरूप मीणा ने बताया कि पंकज नियमित रूप से अपने दोस्तों के साथ हॉकी खेलने जाता था। आज अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पंकज को हार्ट अटैक आ गया। उसको तत्काल अस्पताल ले जाएगा, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजनों का कहना है कि पंकज हॉकी खेलने में काफी अच्छा था और गोलकीपिंग करता था। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से मना कर दिया। इसके बाद पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वहीं, परिजनों ने किसी पर कोई शक जाहिर नहीं किया है और पुलिस कार्रवाई से भी मना कर दिया। परिजनों का कहना है कि वह किसी भी दवा का सेवन नहीं करता था और शारीरिक रूप से भी काफी फिट था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed