फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News Demonstration of MNREGA workers demanding payment of dues and employment

Kota News: बकाया भुगतान और रोजगार की मांग को लेकर मनरेगा मजदूरों का प्रदर्शन, बताई अपनी पीड़ा

Wed, 07 Feb 2024 08:06 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 08:06 PM IST
सार

महिला मनरेगा मजदूरों ने कोटा जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। साथ ही बकाया भुगतान और रोजगार की मांग की। मांग नही मानने की स्थिति में उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

विज्ञापन
Kota News Demonstration of MNREGA workers demanding payment of dues and employment
महिलाओं का प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में महिला मनरेगा मजदूरों ने कोटा जिला कलेक्ट्रेट पर बुधवार को प्रदर्शन किया। रोजगार देने व बकाया भुगतान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिला मनरेगा मजदूरों ने जिला कलेक्ट्रेट गेट पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारी महिला मनरेगा मजदूरों ने बताया कि पिछले एक साल से उनका बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। वहीं, मनरेगा योजना में काम भी नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में न तो उनके पास रोजगार है न उनका बकाया भुगतान मिल रहा है। उनके सामने परिवार चलाने का भारी संकट आ खड़ा हुआ है। महिलाओं ने कहा कि उन्हें मनरेगा में काम दिया जाए और बकाया भुगतान दिलाया जाए।
विज्ञापन


मनरेगा मजदूर होने के बावजूद रोजगार नहीं दिए जाने के कारण महिला मजदूरों पर घरेलू जरुरतें भी नहीं हो पा रही पूरी। ऊपर से एक साल से बकाया भुगतान ने कोढ़ में खाज का काम कर दिया है। मनरेगा में काम की गारंटी के बाद भी सैंकड़ों महिलाओं पर आजीविका के लिए भी समस्याओं से जूझना पड़ रहा है। ग्रामीण स्तर पर कई बार समस्या और शिकायत के बाद महिला मजदूरों की कहीं भी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद अभी लामबंद होकर आ डटीं जिला कलेक्ट्रेट और जिला कलेक्टर से समस्या के समाधान की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed