{"_id":"67ab02f40aca88561f06c8f2","slug":"kota-news-another-student-committed-suicide-in-kota-2025-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: दादाबाड़ी इलाके में फंदे लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, प्रेम-प्रसंग की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: दादाबाड़ी इलाके में फंदे लगाकर युवक ने की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी, प्रेम-प्रसंग की आशंका
Tue, 11 Feb 2025 01:27 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 11 Feb 2025 01:27 PM IST
सार
Kota News: कोटा के दादाबाड़ी इलाके में एक युवक ने आत्महत्या कर ली। फिलहाल घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है। जिनके कोटा आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
छात्र ने किया आत्महत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा में मंगलवार को दादाबाड़ी इलाके में एक युवक ने सुसाइड कर लिया। युवक का शव उसके पीजी रूम में शव फंदे से लटका मिला। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया। पुलिस की शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सवाई माधोपुर निवासी मुकुट के रूप में हुई है, जोकि कोटा में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। उसके शव को पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया है। साथ ही परिजनों को घटना की जानकारी दी है, जिनके कोटा पहुंचने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि जनवरी माह में 6 लोगों ने अलग-अलग कारणों की वजह से सुसाइड किया था। इन सभी मामलों में पुलिस की जांच चल रही है। फिलहाल प्रशासन पूरे शहर में जागरूकता अभियान चलाए हुए है। किसी भी तरह की परेशानी किसी को भी होने पर वह कॉल सेंटर में फोन कर सकता है। पुलिस उसकी मदद के लिए तत्काल मौके पर पहुंच रही है। प्रशासन के अधिकारी भी इस कोशिश में हैं कि सुसाइड की घटनाएं शहर में कम हों। इसके लिए अलग-अलग तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में कोटा जिला कलेक्टर डॉ. रविंद्र गोस्वामी भी लगातार लोगों के बीच पहुंचकर उनको मोटिवेट कर रहे हैं।
विज्ञापन