फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Amin Pathan brought from jail to hospital due to ill health

Kota News: जेल में बंद अमीन पठान की तबीयत बिगड़ी, भारी सुरक्षा के बीच पुलिस अस्पताल लेकर पहुंची

Sat, 23 Mar 2024 01:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 23 Mar 2024 01:36 PM IST
सार

वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण वन अधिकारियों को धमकी गाली-गलौज मारपीट और राजकार्य में बाधा के मामले में पुलिस ने पिछले सप्ताह अमीन पठान को गिरफ्तार किया था।

विज्ञापन
Kota News: Amin Pathan brought from jail to hospital due to ill health
अमीन पठान को लेकर जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा जेल में बंद पीसीसी महासचिव अमीन पठान की जेल में अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल से पुलिस भारी सुरक्षा के बीच पठान को लेकर कोटा के एमबीएस अस्पताल पहुंची। अमीन पठान को व्हील चेयर पर लेकर चिकित्सकीय जांच के लिए ले जाया गया। इस दौरान कोटा का एमबीएस अस्पताल पुलिस छावनी बना रहा। दरअसल अमीन पठान का कुछ दिन पूर्व ऑपरेशन हुआ था और डॉक्टर ने उन्हें बैठकर टॉयलेट यूज करने के लिए साफ मना किया हुआ है। 
विज्ञापन


बता दें कि कोटा के अनंतपूरा इलाके में वन विभाग की भूमि पर अतिक्रमण वन अधिकारियों को धमकी गाली-गलौज मारपीट और राजकार्य में बाधा के मामले में पुलिस ने पिछले सप्ताह अमीन पठान को गिरफ्तार किया था। इसके बाद से राजनीतिक आरोप प्रत्यारोप का दौर भी लगातार जारी है। दरअसल अमीन पठान लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे थे। अमीन पठान अजमेर दरगाह के पूर्व सदर रहे हैं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष रहे हैं और वसुंधरा राजे के शासनकाल में राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हज कमेटी के चेयरमैन भी रहे हैं, लेकिन बीते विधानसभा चुनाव के दौरान टिकट नहीं देने से नाराज होकर उन्होंने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed