फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: After gang rape, the girl committed suicide by setting herself on fire

Kota News: दो भाइयों ने युवती को अगवा कर अपनी ही दुकान में किया दुष्कर्म, खुद को आग लगाकर पीड़िता ने दी जान

Sun, 16 Jun 2024 09:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 16 Jun 2024 09:21 AM IST
सार

युवती को अगवा करके दोनों भाई अपनी दुकान में ले गए। वहां दुकान के बाहर एक भाई पहरा दे रहा और दूसरा भाई युवती के  साथ हैवानियत करता रहा।

विज्ञापन
Kota News: After gang rape, the girl committed suicide by setting herself on fire
दुष्कर्म के बाद युवती ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में एक युवती ने खुद पर डीजल छिड़कर कर आत्मदाह कर लिया। इस आत्मदाह के पीछे सामूहिक दुष्कर्म बजह बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने दो भाइयों को हिरास में लिया है। युवती के चाचा ने दोनों पर युवती से दष्कर्म का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मिठाई की दुकान चलाने वाले दो भाइयों ने युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मृतक युवती के चाचा ने बताया कि दोनों भाई भतीजी को अगवा कर अपनी दुकान में ले गए। इस दौरान दुकान के बाहर एक भाई पहरा दे रहा था और दूसरे भाई ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। देर रात भतीजी को ढूंढते हुए जब दुकान के पास पहुंचे तो अंदर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उन्होंने बचाने की कोशिश की तो बाहर बैठे युवक ने मारपीट की। शोर मचाने के बाद दुकान का शटर खोला गया तो युवती रोते हुए बाहर आई और आपबीती बताई।
विज्ञापन


घटना के बाद युवती ने खुद को कमरे में बंद कर आत्मदाह कर लिया। उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया तब तक उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed