{"_id":"666e61373345f6829801af8c","slug":"kota-news-after-gang-rape-the-girl-committed-suicide-by-setting-herself-on-fire-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: दो भाइयों ने युवती को अगवा कर अपनी ही दुकान में किया दुष्कर्म, खुद को आग लगाकर पीड़िता ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: दो भाइयों ने युवती को अगवा कर अपनी ही दुकान में किया दुष्कर्म, खुद को आग लगाकर पीड़िता ने दी जान
Sun, 16 Jun 2024 09:21 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 16 Jun 2024 09:21 AM IST
सार
युवती को अगवा करके दोनों भाई अपनी दुकान में ले गए। वहां दुकान के बाहर एक भाई पहरा दे रहा और दूसरा भाई युवती के साथ हैवानियत करता रहा।
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद युवती ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा में एक युवती ने खुद पर डीजल छिड़कर कर आत्मदाह कर लिया। इस आत्मदाह के पीछे सामूहिक दुष्कर्म बजह बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने दो भाइयों को हिरास में लिया है। युवती के चाचा ने दोनों पर युवती से दष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मिठाई की दुकान चलाने वाले दो भाइयों ने युवती को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मृतक युवती के चाचा ने बताया कि दोनों भाई भतीजी को अगवा कर अपनी दुकान में ले गए। इस दौरान दुकान के बाहर एक भाई पहरा दे रहा था और दूसरे भाई ने भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। देर रात भतीजी को ढूंढते हुए जब दुकान के पास पहुंचे तो अंदर से चिल्लाने की आवाज आ रही थी। उन्होंने बचाने की कोशिश की तो बाहर बैठे युवक ने मारपीट की। शोर मचाने के बाद दुकान का शटर खोला गया तो युवती रोते हुए बाहर आई और आपबीती बताई।
विज्ञापन
घटना के बाद युवती ने खुद को कमरे में बंद कर आत्मदाह कर लिया। उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया तब तक उसने दम तोड़ दिया।