फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota Minor accused former MLAs brother of rape case registered in Kaithun police station

Kota Crime News: पूर्व विधायक के भाई पर नाबालिग ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, कैथून थाना में दर्ज हुआ मुकदमा

Sat, 09 Sep 2023 01:19 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Sat, 09 Sep 2023 01:19 PM IST
सार

कोटा में एक बार फिर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पूर्व विधायक के भाई पर नाबालिग ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। जिसको लेकर कैथून थाना में मामला दर्ज हुआ है। पुलिस ने मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
Kota Minor accused former MLAs brother of rape case registered in Kaithun police station
पूर्व विधायक के भाई पर दुष्कर्म का मामला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। पूर्व विधायक विद्याशंकर नंदवाना के छोटे भाई मधुसूदन नंदवाना पर कैथून थाना में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। बताया जा रहा है कि नाबालिग पीड़िता आरोपी के घर झाडू-पोंछा करने जाती थी। फिलहाल पुलिस मामला की जांच में जुटी है।

विज्ञापन


राजस्थान के कोटा जिले के कैथून थाना इलाके में एक नाबालिग बालिका ने पूर्व विधायक के भाई पर पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज करवाया है। मामले में आरोपी मधुसूदन नंदवाना ने पीड़िता नंदवाना के घर पर झाडू-पोछा और अन्य कार्य के लिए आने वाली नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया है। मामला करीब एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है। जिस पर छह सितंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार पीपल्दा के पूर्व विधायक विद्याशंकर नंदवाना के छोटा भाई आरोपी मधुसूदन के घर पर एक 17 वर्षीय बालिका झाडू-पोंछा करने के लिए बीते एक साल से आ रही थी। इसी नाबालिग ने मधुसूदन पर आरोप लगाया है। उसने यह बात अपने परिजनों को बताई। जिसके बाद ही परिजनों ने मुकदमा दर्ज करवाया है। मधुसुदनदन की उम्र करीब 50 साल है। वह खाद-बीज की दुकान संचालित करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में कैथून थानाधिकारी हरि सिंह मीणा ने पूरी तरह से अभिज्ञता जाहिर की है। उन्होनें एफआईआर दर्ज होने की बात से भी इनकार किया हैं। वहीं, पुलिस उप अधीक्षक गजेंद्र सिंह का कहना है कि मुकदमा छह सितंबर को दर्ज किया गया, इसमें घटना कुछ दिन पहले की बताई गई है। इस मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इसकी जांच कैथून थानाधिकारी हरि सिंह मीणा कर रहे हैं। इस मामले में पीड़िता के 164 के बयान न्यायालय में करवाए जाने हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed