{"_id":"6abdd94cf32773d0640d606c","slug":"kota-girl-dead-body-found-in-water-md-tattoo-on-hand-police-investigation-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोटा: खाली भूखंड के पानी में तैरता मिला युवती का अर्धनग्न शव, हाथ पर गुदे MD टैटू से पहचान की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटा: खाली भूखंड के पानी में तैरता मिला युवती का अर्धनग्न शव, हाथ पर गुदे MD टैटू से पहचान की कोशिश
Thu, 01 Oct 2026 09:24 AM IST
प्रतीक पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: प्रतीक पांडेय
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:24 AM IST
सार
कोटा के अनंतपुरा थाना क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में खाली भूखंड में भरे पानी से युवती का अर्धनग्न शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस को उसके हाथ पर ‘MD’ लिखा टैटू और स्टार के निशान मिले हैं। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
युवती का शव मिलने से सनसनी
विस्तार
कोटा जिले के अनंतपुरा थाना क्षेत्र में एक खाली भूखंड के अंदर भरे पानी में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना के बाद पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को बाहर निकलवाकर मोर्चरी में रखवाया। यह घटना शहर के अनंतपुरा थाना क्षेत्र की क्रेशर बस्ती में सामने आई है। पुलिस के अनुसार, फिलहाल युवती की पहचान नहीं हुई है। युवती के हाथ पर एक टैटू भी बना हुआ है, जिसमें ‘MD’ लिखा है। साथ ही हाथ पर स्टार के निशान भी बने हुए हैं।
खाली भूखंड में पानी के अंदर दिखाई दिया शव
अनंतपुरा थाने के एसआई बाबूलाल ने बताया कि क्रेशर बस्ती में एक खाली भूखंड में काफी पानी भरा हुआ है। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने पानी में शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान पानी में युवती का शव मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और मोर्चरी में रखवाया।
प्रारंभिक जांच में शव करीब दो दिन पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने युवती की पहचान के लिए आसपास के इलाके में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। उसके हाथ पर बने ‘MD’ टैटू और स्टार के निशान को भी पहचान के लिए अहम सुराग माना जा रहा है।
विज्ञापन
मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम
एसआई बाबूलाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवती की मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की मौत पानी में डूबने से हुई या उसकी मौत किसी अन्य वजह से हुई है।
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही पुलिस
युवती की पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। इसके अलावा क्रेशर बस्ती और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों से युवती के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिछले कुछ दिनों में इलाके में कोई युवती देखी गई थी या नहीं।
सुनसान भूखंड तक कैसे पहुंची युवती?
पुलिस ने युवती की पहचान और पूरे घटनाक्रम की जांच के लिए टीमें गठित की हैं। एक टीम युवती की पहचान करने में जुटी है, जबकि दूसरी टीम उसके क्रेशर बस्ती स्थित सुनसान भूखंड तक पहुंचने की परिस्थितियों की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवती वहां खुद पहुंची थी या कोई उसे वहां लेकर आया था।
हत्या या हादसा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा राज
जांच के दौरान पुलिस इस पहलू पर भी ध्यान दे रही है कि युवती की मौत पानी में डूबने से हुई है या फिर उसके साथ कोई आपराधिक घटना हुई है। फिलहाल पुलिस ने किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है। साथ ही पुलिस युवती के परिजनों का पता लगाने और उसकी पहचान सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।