{"_id":"65f81bc2e63894ecbb0bf232","slug":"kota-former-sadar-of-ajmer-dargah-committee-and-congress-leader-amin-pathan-arrested-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: कांग्रेस नेता अमीन पठान की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, कार्यकर्ताओं ने बंद करवाई दुकानें, BJP पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: कांग्रेस नेता अमीन पठान की गिरफ्तारी के बाद हंगामा, कार्यकर्ताओं ने बंद करवाई दुकानें, BJP पर लगाए आरोप
Mon, 18 Mar 2024 05:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 18 Mar 2024 05:33 PM IST
सार
Amin Pathan Arrested : अमीन पठान पर वन भूमि पर अतिक्रमण राज कार्य में बाधा मारपीट व धमकी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अमीन पठान के वकीलने इसे राजनीति से प्रेरित मामला बताया है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अमीन पठान।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर दरगाह के पूर्व सदर और राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष रह चुके अमीन पठान को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार किया। अमीन पठान पर वन भूमि पर अतिक्रमण राज कार्य में बाधा मारपीट और धमकी सहित कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अनंतपुरा थाना पुलिस ने अमीन पठान को गिरफ्तार कर अवकाश कालीन न्यायालय में पेश किया, जहां से उनकी जमानत खारिज कर उन्हें जेल भेजने के आदेश दिए गए। इस कार्रवाई के बाद कांग्रेस कमेटी कोटा दक्षिण के पदाधिकारियों ने कॉमर्स कॉलेज रोड पर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। वहीं अनंतपुरा इलाके में अमीन पठान समर्थकों ने दुकानें बंद करवाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार कि शनिवार को वन विभाग की टीम अनंतपुरा क्रेशर बस्ती इलाके में पत्थर गड़ी करने के लिए पैमाइश करने गई थी। तब अमीन पठान के फार्म हाउस को वन विभाग की जमीन पर पाया गया। पैमाइश के दौरान अमीन पठान उनकी पत्नी पूर्व पार्षद रजिया पठान और इलाके के 10-15 लोग लोगों ने वन विभाग की टीम को घेर लिया। उन लोगों ने गाली गलौज की और धमकी दी।
विज्ञापन
इस पर वन विभाग के रेंजर संजय नगर में अनंतपुरा थाने में मामला दर्ज कराया। इस कार्रवाई करते हुए सोमवार को अमीन पठान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अमीन पठान के वकील हरीश शर्मा ने इसे राजनीति से प्रेरित मामला बताया है और जमानत के लिए फिर से अपील करने की बात कही है।
अमीन पठान राजनीति में काफी सक्रिय चेहरा
अमीन पठान राजनीति में काफी सक्रिय चेहरा हैं। अमीन पठान लंबे समय तक भाजपा से जुड़े रहे हैं और भरतपुर के कामां से टिकट मांग रहे थे। टिकट नहीं मिलने के बाद अमीन पठान ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली थी। भाजपा शासन में अमीन पठान राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हज कमेटी के चेयरमैन भी रहे। वहीं राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।
सड़क पर उतरे कार्यकर्ता
कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अमीन पठान की गिरफ्तारी को लेकर विरोध प्रदर्शन तेज हो गया है। कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करने में लगे हुए हैं साथ ही अनंतपुरा में दुाकनें भी बंद करावा दी हैं। कार्यकर्ताओं ने भाजपा पर झूठे केस में फंसाने के आरोप लगाए हैं। समर्थकों ने कहा कि सरकार और प्रशासन कांग्रेस नेताओं व कार्यकर्ताओं पर इस तरह कार्रवाई करती रहेगी तो चुप नहीं बैठेंगे।