फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota airport gets diversion permission from forest ministry

Kota: कोटा एयरपोर्ट के निर्माण का रास्ता साफ, केंद्रीय वन मंत्रालय से मिली डायवर्जन की अनुमति

Thu, 29 Dec 2022 04:23 PM IST
अर्पित याग्निक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याग्निक Updated Thu, 29 Dec 2022 04:23 PM IST
सार

शिक्षा नगरी कोटा को नए एयरपोर्ट के लिए केंद्रीय वन मंत्रालय से डायवर्जन की अनुमति मिलने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार जताया।

विज्ञापन
Kota airport gets diversion permission from forest ministry
कोटा एयरपोर्ट को डायवर्जन की अनुमति - फोटो : social media

विस्तार

शिक्षा नगरी कोटा को नए एयरपोर्ट मिलने का रास्ता साफ हो गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों के चलते केंद्रीय वन मंत्रालय ने डायवर्जन की अनुमति दे दी है। अब केवल राज्य सरकार को डायवर्जन शुल्क का भुगतान करना है और इसके बाद एयरपोर्ट के लिए अधिग्रहित की गई जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी के नाम हो जाएगी। केंद्रीय वन मंत्रालय से डायवर्जन की अनुमति मिलने पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार जताया है।

विज्ञापन


बता दें कि देश के सभी महत्वपूर्ण स्थानों से सुगम आवागमन होने के पश्चात भी कोटा शहर को हवाई मार्ग से आवागमन की महती आवश्यकता थी। काफी लंबे समय से इसकी मांग भी की जा रही थी। इसके लिए बूंदी जिले के झाखमूंड सहित तीन गांव की लगभग 1200 बीघा जमीन का अधिग्रहण भी किया गया था। फिर बात केंद्रीय वन मंत्रालय पर जा अटकी और डायवर्जन की अनुमति नहीं मिलने से अधिग्रहित जमीन एयरपोर्ट अथॉरिटी के नाम नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन


एयरपोर्ट अथॉरिटी के नाम जमीन नहीं होने के चलते दिल्ली में हुई बैठक में कोटा एयरपोर्ट को वित्तीय राशि जारी नहीं की गई। इस आशय से राजस्थान सरकार की ओर से स्वायत शासन मंत्री शांति धारीवाल ने इस बैठक में भाग लिया था और उक्त निर्णय के बारे में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को भी अवगत करवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री की घुड़की का दिखा असर
बता दें कि पिछले दिनों भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कोटा आए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से कहा था कि अगर आपके रहते कोटा को एयरपोर्ट नहीं मिला तो मैं अगले चुनाव में आपके सामने कोटा से चुनाव लड़ूंगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed