Rajasthan: कोटा में बियर बार के बाहर युवक पर फायरिंग, कहासुनी में बदमाशों ने तीन राउंड किए फायर
बार में बियर पीने को लेकर कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवक के साथियों ने ही उसपर गोलियां बरसा दी। गनीमत रही कि युवक बाल-बाल बच गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद है। बेखौफ अपराधी एक के बाद एक वारदात किए जा रहे हैं। अब बदमाशों ने कोटा में एक युवक पर फायरिंग कर दी। जिसमें युवक बाल-बाल बचा।
मामला महावीर नगर थाना क्षेत्र के बुलेट लाउंज बार के बाहर का है। एक युवक का कुछ लोगों से बार में बियर पीने के दौरान झगड़ा हो गया। इस मामूली बात को लेकर साथी ने ही ताबड़तोड़ एक के बाद एक तीन राउंड फायर कर दिए। गनीमत ये रही कि जिस युवक पर फायरिंग की गई, वो बाल-बाल बच गया।
तीन बदमाशों ने एक के बाद एक तीन राउंड फायर किया। इस फायरिंग से बीयर बार में भगदड़ का माहौल बन गया। सेल्समैन भी अपने आप को बचाने के लिए इधर-उधर छुप गए। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। फायरिंग जहां हुई, इसी क्षेत्र में कई बड़ी कोचिंग संस्थान हैं।