{"_id":"65d4cfb3d040446b14081a78","slug":"district-collector-inspected-municipal-corporation-and-medical-college-hospital-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: जिला कलेक्टर ने किया नगर निगम और मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: जिला कलेक्टर ने किया नगर निगम और मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण, दिये दिशा निर्देश
Tue, 20 Feb 2024 09:43 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 20 Feb 2024 09:43 PM IST
सार
Kota: कोटा जिला कलेक्टर ने मंगलवार को कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण नगर निगम सहित मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों से समयबद्ध और सिस्टमैटिक तरीके से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण करते जिला कलेक्टर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा जिला कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण नगर निगम सहित मेडिकल कॉलेज अस्पताल का निरीक्षण किया। कलेक्टर डॉ रविंद्र गोस्वामी ने नगर निगम के विभिन्न अनुभागों में जाकर कार्यों को देखा और कर्मचारियों से समयबद्ध और सिस्टमैटिक तरीके से काम करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सभी विभागों के प्रभारियों के साथ बैठक
अनावश्यक सामानों और कबाड़ को हटाने के भी निर्देश दिए। इसके बाद जिला कलेक्टर डॉक्टर रविंद्र गोस्वामी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे। अस्पतालों के विभिन्न वार्डों में जाकर उन्होंने वहां के हालात देखें। अस्पताल प्रशासन को वार्डन और टॉयलेट में साफ सफाई रखने के निर्देश दिए। हर आधे घंटे में रूम फ्रेशनर उपयोग करने के भी निर्देश दिए। जिला कलेक्टर ने सभी विभागों के प्रभारियों के साथ बैठक की और दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन