फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Route diversion of heavy vehicles implemented to get relief from Dara Valley jam

Kota News: दरा घाटी जाम से राहत के लिए भारी वाहनों का रूट डायवर्जन लागू, सेफ्टी ऑडिट में फेल हुआ दरा नाल रोड

Sat, 09 Aug 2025 07:40 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 09 Aug 2025 07:40 PM IST
सार

सुरक्षा ऑडिट में दरा घाटी की सड़क को भारी यातायात के लिए अनुपयुक्त पाया गया, जिसके बाद यहां से भारी वाहनों के गुजरने पर रोक लगा दी गई। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे-52 के बढ़ते ट्रैफिक के कारण यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Kota News: Route diversion of heavy vehicles implemented to get relief from Dara Valley jam
दरा रोड सेफ्टी ऑडिट में हुआ फेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा-झालावाड़ रोड पर दरा घाटी में लगने वाले जाम की व्यवस्था को सुधारने के लिए रूट में परिवर्तन किया गया है। जिससे दरा और कमलुरा के बीच करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में लगने वाले जाम से मुक्ति मिलेगी। कोटा ग्रामीण पुलिस ने एनएच-52 पर दरा नाल से ही ट्रैफिक डायवर्जन कर दिया। वहीं, जाम के दौरान कोई बीमार व्यक्ति, एम्बुलेंस या जरूरतमंद व्यक्ति जाम में रुका हुआ है तो वह पुलिस कंट्रोल रूम कोटा ग्रामीण से मोबाइल नंबर 8764850778, 9530443888, 07442350888 पर संपर्क करें।
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने दरा नाल रोड की सुरक्षा ऑडिट करवाई थी, जिसमें सार्वजनिक निर्माण विभाग ने ऑडिट की और यह खरी नहीं उतरी है। इसके तत्काल बाद ही दरा घाटी से भारी यातायात के निकलने पर रोक लगा दी गई है। इन सभी वाहनों को झालावाड़, खानपुर होकर डायवर्ट किया जा रहा है। वहीं, कोटा वाले ट्रैफिक को भी बारां से झालावाड़ की तरफ भेजा जा रहा है। इस ट्रैफिक में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और नेशनल हाईवे 52 का हैवी ट्रैफिक भी शामिल हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Rajasthan SI Paper Leak: पूर्व CM गहलोत के PSO राजकुमार यादव गिरफ्तार, बेटे के लिए खरीदा था पेपर
विज्ञापन
विज्ञापन


झालावाड़ से कोटा आने वाले भारी वाहन दरा जंगल में दाखिल न होकर खानपुर, बपारवकलां, सांगोद होकर कोटा आएंगे। इसके अलावा कुछ वाहनों के लिए सुकेत, रामगंजमंडी, चेचट, रावभाटा होते हुए कोटा आ सकेंगे। इसी तरह कोटा से झालावाड़ जाने वाले भारी वाहन कोटा से बारां, बारां से बपावरकलां, खानपुर होते हुए झालावाड़ जा सकते हैं।


कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 52 दरा स्टेशन से कमलपुरा के बीच में करीब 10 किलोमीटर का एरिया है, जोकि मोडक और थाना कनवास क्षेत्र से होकर गुजरती है। यहां की सड़क काफी संकरी और रास्ते में काफी उतार चढ़ाव भी है। रेलवे पुलिया के नीचे से एक ही वाहन निकलने का रास्ता है। ये मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग में शामिल है। इसलिए भारी वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है।

वर्तमान में 8 लेन रोड दिल्ली-मुम्बई एक्सप्रेसवे का कार्य निर्माणाधीन है। इसलिए इस रूट पर वाहनों का आवागमन ज्यादा हो गया है। इस रास्ते में भारी लोडिंग वाहन अचानक खराब या वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने सेफ्टी ऑडिट करवाई गई थी। रिपोर्ट के आधार पर सुझाव दिया गया है कि यह संरचना बहुत पुरानी है और भारी यातायात के लिए उपयुक्त नहीं है। इस पर भारी वाहन नहीं चलाएं जाएं। भारी वाहनों के गुजरने से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed