{"_id":"58ca66964f1c1b6a3732c1d6","slug":"crpf-commandant-chetan-cheeta-health-recovering","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौ गोलियां खाकर भी आतंकियों से लोहा लेनेवाले 'चीते' की हालत में सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नौ गोलियां खाकर भी आतंकियों से लोहा लेनेवाले 'चीते' की हालत में सुधार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 16 Mar 2017 04:14 PM IST
विज्ञापन
चेतन चीता
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महीने से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे कोटा निवासी सीआरपीएफ कमांडेंट चेतन चीता की हालत में अब धीरे धीरे सुधार आ रहा है। पिछले एक सप्ताह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था, मगर अब उन्हें वेंटिलेटर से हटा दिया गया है। एक और खुशी बात है कि चीता डॉक्टरों की बात समझने की कोशिश भी कर रहे हैं और इशारों में जवाब भी देते हैं।
चेतन का इलाज कर रहे एम्स के डॉक्टरों के मुताबिक यदि इसी तरह चेतन की हालत में सुधार आता रहा तो उन्हें जल्द ही प्राइवेट वार्ड में शिफ्ट किया जा सकता है। इस वार्ड में आईसीयू जैसी ही सुविधा होगी ताकि मरीज की हालत बिगड़ने पर उसका फिर से उपचार शुरू किया जा सकेगा। फिलहाल चेतन अपने घरवालों से इशारों में ही बात करते हैं और धीरे धीरे गोलियों की वजह से उनके शरीर में फैला इंफैक्शन खत्म हो रहा है।
आपको बता दें कि 'चीता' के नाम से मशहूर सीआरपीफ कमांडेंट चेतन चीता को 15 फरवरी के दिन कश्मीर के बांदीपोरा में आतंकियों से लोहा लेते हुए शरीर में 9 गोलियां लगी थी। उस दौरान चेतन सेना,जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा आतंकियों के खिलाफ चलाए जा रहे एक आॅपेरशन का नेतृत्व कर रहे थे। आतंकियों की तरफ से हुई गोलीबारी में उनके हाथ,पैर,आंख,पेट और कुछ अन्य अंगो पर कुल 9 गोलियां लगी थी जिसके बाद पूरे देश में चेतन के लिए दुआओं का दौर चला जो कि आज भी जारी है।