फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Chain Snancher women arrested

चेन तोड़ने दिल्ली से कोटा आईं ये महिलाएं

Sat, 18 Mar 2017 02:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 18 Mar 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
Chain Snancher women arrested
डेमो इमेज - फोटो : demo pic
कोटा के किशोरपुरा थाना पुलिस ने छह ऐसी महिलाओं को गिरफ्तार किया है जो चेन तोड़ने के लिए तमिल बस्ती नई दिल्ली से यहां आई थी। इन शातिर चेन स्नैचर महिलाओं ने कुछ दिन पहले ही यहां रामकथा के दौरान छह महिलाओं को निशाना बनाया था।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि छप्पन भोग स्थल पर रामकथा के दौरान कई महिलाओं के गले से चेन टूटने की घटनाएं सामने आई। इस पर पुलिस की टीम ने शक के आधार पर पंजवर्णा नायडू, संगीता नायडू, सरस्वती, मंजूला, मीनाक्षी नायडू और सुमन उर्फ शीला को गिरफ्तार किया। पूछताछ में इन महिलाओं ने चेन तोड़ने की वारदात स्वीकारी और बताया कि शुक्रवार को ये सभी नई दिल्ली से कोटा आई थी। यहीं से इनका वापस जाने का इरादा था।
विज्ञापन


सभी आरोपित महिलाओं से यह बात सामने आई कि पकड़े जाने पर ये अपना पता अलग—अलग जगह बताती थीं। हालांकि, अभी इन्होंने अपना पता तमिल बस्ती, नई दिल्ली बताया है। अब पुलिस इनके बारे में और जानकारी जुटा रही है। इसके पीछे कारण यह बताया जा रहा है कि पहले भी तमिल बस्ती की कई महिलाएं चेन तोड़ने की वारदात में पकड़ी गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed