फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Congress leader Digvijay Singh called Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra a baraat

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को दिग्विजय सिंह ने कहा 'बरात', कांग्रेसियों ने लगाए ठहाके

Mon, 05 Dec 2022 08:31 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Mon, 05 Dec 2022 08:31 AM IST
सार

अक्सर अपने बयानों से सुर्खियों में रहने वाले दिग्विजय सिंह ने विपक्ष को एक और मुद्दा दे दिया है। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने शांति धारीवाल से कहा कि 'शांति, आज से बरात संभालो'।

विज्ञापन
Congress leader Digvijay Singh called Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra a baraat
दिग्विजय सिंह - फोटो : Social Media

विस्तार

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के संयोजक और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते है। कोटा एयरपोर्ट पर दिग्विजय सिंह ने भारत जोड़ो यात्रा को 'बरात' कहा तो कांग्रेसी नेताओं ने जमकर ठहाके लगाए। हालांकि, अब दिग्विजय सिंह ने यात्रा को बरात बोलकर विपक्ष को मुद्दा दे दिया है।

विज्ञापन


दरअसल हुआ यूं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का रविवार को राजस्थान में पदार्पण हुआ। इस मौके पर राहुल गांधी के स्वागत के लिए फ्लाइट से राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल, मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश आए। सभी नेता कोटा एयरपोर्ट पर कुछ देर के लिए ठहरे थे। ये सभी लोग कोटा एयरपोर्ट पर विमान से उतरे तो एयरपोर्ट के लॉज में कुछ देर विश्राम करने पहुंचे थे। इसी दौरान दिग्विजय सिंह ने राजस्थान सरकार में यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल को कहा- 'शांति, आज से बरात संभालो।' शोर शराबे में यह आवाज शांति धारीवाल को साफ सुनवाई नहीं दी। 

विज्ञापन


मंत्री शांति धारीवाल ने दोबारा दिग्विजय सिंह से पूछा- 'क्या कह रहे हैं' तो दिग्विजय सिंह ने दुबारा कहा- 'आज से बरात संभालो।' यह बात सुनकर मंत्री शांति धारीवाल ने पलट कर जवाब दिया कि 'सारी तैयारियां है साहब।' इसके बाद वहां मौजूद नेताओं ने जमकर ठहाके लगाए। कांग्रेस नेता राहुल गांधी कुंवारे हैं। उनकी शादी नहीं हुई है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा को 'बरात' कहने से दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को बड़ा मुद्दा हाथ में सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed