फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Cobra snake found in double bed of house in Ganesh Nagar area of Kota

Kota: घर के डबल बेड में निकला कोबरा, चार फीट लंबा का सांप देख गणेश नगर में दहशत, स्नेक कैचर ने जंगल में छोड़ा

Mon, 29 May 2023 02:15 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 29 May 2023 02:15 PM IST
सार

रामप्रसाद मेहरा के घर कोबरा सांप निकलने से गणेश नगर इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्नेक कैचर गोविंद ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों सांप निकलने की घटनाएं हो रही हैं।

विज्ञापन
Cobra snake found in double bed of house in Ganesh Nagar area of Kota
सांप पकड़ते गोविंद शर्मा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

शहर के गणेश नगर के एक घर में सोमवार सुबह सांप को देखकर हंगामा मच गया। घर के डबल बेड पर फन फैलाए कोबरा सांप बैठा था, जिसे देखकर एक घंटे तक पूरा परिवार दहशत में रहा। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गणेश नगर इलाके के रामप्रसाद मेहरा के घर कोबरा सांप निकलने पर हंगामा मच गया। उन्होंने बताया कि जैसे ही वो कमरे में बेड की ओर गए तभी बिस्तर पर हलचल दिखाई दी। देखा तो  डबल बेड पर कोबरा सांप दिखाई दिया। इसके बाद वो तुरंत कमरे से बाहर गए और कमरे को बाहर से बंद कर दिया। 
विज्ञापन


घटना की सूचना स्नेक कैचर गोविंद शर्मा को दी गई। स्नेक कैचर ने मौके पर पहुंचकर इस चार फीट लंबे कोबरा सांप को पकड़ा और रेंजर भवानी सिंह की अनुमति से जंगल में रिलीज किया। स्नेक कैचर गोविंद शर्मा ने बताया कि मौसम में बदलाव के चलते इन दिनों सांप निकलने की घटनाएं अधिक हो रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed