फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Candidates are being pushed in buses, hundreds of police personnel will be present in Dara.

Kota News : रीट परीक्षा को लेकर पुलिस ने संभाली ट्रैफिक व्यवस्था, रोडवेज बसों की किल्लत

Wed, 26 Feb 2025 10:58 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 26 Feb 2025 10:58 PM IST
सार

ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था को संभालने के लिए दो डीएसपी के साथ जो थानों की पुलिस, होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। 

विज्ञापन
Candidates are being pushed in buses, hundreds of police personnel will be present in Dara.
बस स्टैंड पर अभ्यर्थियों की भीड़

विस्तार

कोटा संभाग में 27 और 28 फरवरी को आयोजित होने वाली रीट परीक्षा को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट हो गया है। कोटा के साथ-साथ झालावाड़ में भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ऐसे में कोटा-झालावाड़ हाईवे पर दरा घाटी में लगातार लगने वाले जाम को देखते हुए अभ्यर्थियों को परेशानी न हो, इसके लिए रूट को डाइवर्ट किया गया है। जिससे अभ्यर्थी समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच सकें।

विज्ञापन


कोटा से झालावाड़ जाने वाले छोटे-बड़े वाहन नेशनल हाईवे-52 पर दरा घाटी की जगह दरा स्टेशन से डायवर्ट होकर कनवास, धुलेत, पनवाड़, खानपुर होते हुए झालावाड़ जाएंगे। इसके अलावा पुलिस ने यह भी सलाह दी है कि कोटा से झालावाड़ आने-जाने वाले यातायात के वैकल्पिक मार्ग खानपुर, सांगोद, कोटा या झालावाड़-बपावर कला से होकर कोटा आएं। वहीं, अभ्यर्थियों को भी सलाह दी गई है कि समय की बचत के लिए कोटा से झालावाड़ या झालावाड़ से कोटा ट्रेन से सफर करें। ट्रैफिक डायवर्ट की यह पूरी व्यवस्था 28 फरवरी की रात 8 बजे तक लागू रहेगी।
विज्ञापन


ग्रामीण पुलिस अधीक्षक सुजीत शंकर ने बताया कि ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए दो डीएसपी के साथ जोन थानों की पुलिस और होमगार्ड जवान तैनात रहेंगे। पुलिस उपाधीक्षक रामगंज मंडी और सांगोद को दरा की नाल के ट्रैफिक प्रबंधन के लिए निर्देशित किया गया है। इसके अलावा मोड़क, चेचट, कनवास, देवली मांझी, मंडाना, बुडादीत से भी पुलिस बल तैनात करने के निर्देश दिए गए हैं। कुल 101 पुलिसकर्मी दरा घाटी में यातायात की व्यवस्था संभालेंगे, ताकि किसी भी वाहन को आने-जाने में कोई परेशानी न हो। खास तौर पर अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में किसी प्रकार की दिक्कत ना हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, रीट परीक्षा देने के लिए कोटा बस स्टैंड पर भी अभ्यर्थियों की भीड़ देखने को मिली। अभ्यर्थियों ने रोडवेज बस प्रशासन पर आरोप लगाया कि अतिरिक्त बसों की कोई व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे बसों में चढ़ने में काफी परेशानी हो रही है। अभ्यर्थियों का कहना है कि वहां कोई जिम्मेदार व्यक्ति जवाब देने के लिए भी मौजूद नहीं है। अभ्यर्थियों को बसों में सफर करने और बसों की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed