फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Bundi Police Action To Forud dulhan in raythal village

Kota News: बूंदी में पुलिस की कार्रवाई, 18 महीने से फरार लुटेरी दुल्हन सहित दो दलाल गिरफ्तार, तीनों पर था इनाम

Thu, 29 Aug 2024 05:54 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Thu, 29 Aug 2024 05:54 PM IST
सार

रायथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 महीने से फरार लुटेरी दुल्हन ऋतू वर्मा और उसके दो दलालों, सविता चावरे और लखन चौहान, को इंदौर से गिरफ्तार कर लिया। तीनों पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित था। आरोपियों ने 2023 में महावीर शर्मा से ऋतू वर्मा की शादी करवाकर 2 लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए थे।

विज्ञापन
Bundi Police Action To Forud dulhan in raythal village
लुटेरी दुल्हन सहित दो दलाल गिरफ्तार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले की रायथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार लुटेरी दुल्हन और उसके दो दलालों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था। लुटेरी दुल्हन और दलाल पिछले 18 माह से फरार थे। पुलिस ने ऋतू वर्मा पत्नी मनोहर, जाति कोरी, उम्र 37 साल, निवासी नारायण सेट कम्पाउंड, पाटनीपुरा, थाना एलाईजी, जिला इंदौर, सविता चावरे पत्नी अविनाश चावरे उर्फ आशीष, जाति वाल्मिकी, उम्र 37 साल, निवासी 196 रो हाउस पिंक सिटी, निरंजनपुर, थाना लसुडिया, जिला इंदौर, लखन चौहानरू पुत्र मांगीलाल चौहान, जाति ओड राजपूत, उम्र 44 साल, निवासी जिला खंडवा को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के लिए थानाधिकारी सुरजीत सिंह, हेडकंस्टेबल हनुमान, कांस्टेबल हरदयाल, मनीषा और ब्रजमोहन मीणा विशेष भूमिका रही। आरोपियों को पकड़ने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जिला पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद ने बताया कि आरोपी समना शर्मा, सविता चावरे, और लखन बौहान ने 14 फरवरी 2023 को ऋतू वर्मा की शादी महावीर शर्मा निवासी खटीयाड़ी से करवाई थी और दो लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए। शादी के चार दिन बाद ही दुल्हन ऋतू वर्मा फरार हो गई। इसके बाद रायथल थाने में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। जांच में पाया गया कि सपना शर्मा, ऋतू वर्मा, सविता चावरे और लखन बौहान ने अपनी पहचान बदलकर इंदौर, मध्यप्रदेश की अलग-अलग कॉलोनियों में निवास कर रहे हैं। आरोपियों के खिलाफ थाना रायथल में धारा 420, 406 के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। इनमें पहले सपना शर्मा को गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि ऋतू वर्मा, सविता चावरे और लखन चौहान 18 महीने से फरार थे। पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन कर इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार तकनीकी साधनों का उपयोग किया जा रहा था और आखिरकार इंदौर की विभिन्न बस्तियों से इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


दो लाख हुए हड़पे थे
तीन मार्च 2023 को महावीर प्रसाद शर्मा ने रायथल थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी रिश्तेदार सपना शर्मा ने ऋतू वर्मा, सविता चावरे और लखन चौहान के साथ मिलकर उन्हें धोखे में डालकर 2 लाख 20 हजार रुपये हड़प लिए। सपना शर्मा ने ऋतू वर्मा की शादी महावीर शर्मा से करवाई और शादी के मात्र चार दिन बाद ही ऋतू वर्मा फरार हो गई। इसके बाद जब महावीर ने सपना शर्मा और अन्य से पैसे वापस मांगे, तो उन्हें पैसे नहीं लौटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed