फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Series of accidents continues due to the floods of Dei, Bhajneri and Mej rivers

Kota News: नदियों के उफान से हादसों का सिलसिला जारी, स्कूटी सवार बचा, पशुपालक का शव तीन दिन बाद मिला

Sat, 24 Aug 2024 09:31 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 24 Aug 2024 09:31 PM IST
सार

देई भजनेरी नदी के उफान पर होने के कारण हादसे बढ़ते जा रहे हैं। हाल ही में एक स्कूटी सवार युवक नदी पार करते समय बह गया, जिसे ग्रामीणों ने बचा लिया, लेकिन स्कूटी नदी में बह गई। वहीं, सादेडा गांव की मेज नदी में बहे पशुपालक का शव तीन दिन बाद 7 किलोमीटर दूर मिला।

विज्ञापन
Kota News: Series of accidents continues due to the floods of Dei, Bhajneri and Mej rivers
बूंदी में भजनेरी नदी उफान पर, नदी पार करते समय फिर बहा युवक, मेज नदी के सैलाब में बहे किसान का

विस्तार

जिले के देई भजनेरी नदी उफान पर चल रही है। इस कारण लगातार हादसे भी सामने आ रहे हैं। नदी के सैलाब को पार करते समय फिर एक स्कूटी सवार युवक पानी के बह गया। ग्रामीणों ने युवक को तो बचा लिया, लेकिन स्कूटी नदी में बह गई। वहीं, सादेडा गांव की मेज नदी में बहे पशुपालक का शव तीन दिन बाद बरामद हुआ। शव को सिविल डिफेंस की टीम ने मेज नदी में गुढ़ा सदा वर्तिया गांव के पास से सात किलोमीटर दूर निकाला और देई पुलिस को सौंपा। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि नदी पर 6 दिन में ये तीसरी घटना है। पूर्व में भी दो बार बाइक सवार दंपती सहित नदी पार करते समय बह गए थे। जिन्हें भी ग्रामीणों की सतर्कता से बाहर निकाल लिया गया था। इसके बावजूद लोग यहां पर जान जोखिम में डालकर पुलिया पर कर रहे हैं। दूसरी ओर नदी उफान पर होने और  लगातार हादसे होने के बावजूद भी सुरक्षा के कोई प्रबंध नहीं हैं। लगातार मौसम विभाग ने बूंदी में बारिश की चेतावनी दी हुई है, जिसके चलते जिले में बारिश का दौर जारी है। जिले में बारिश के चलते लगभग सभी नदी नाले उफान पर चल रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीण का 7 किलोमीटर दूर मिला शव
देई थाना क्षेत्र के सादेडा में मेज नदी में बहे पशुपालक का शव तीन दिन बाद मिला। शव को सिविल डिफेंस की टीम ने मेज नदी में गुढासदावर्तिया के पास से निकाला गया। शव का देई सीएचसी मे पोस्टमार्टम किया गया। सादेडा निवासी वृद्ध पशुपालक श्याम लाल सेन बुधवार को अपने पशुओं को चराने निकला था। इस पर मेज नदी में डूबने की आशंका पर तलाशी शुरू की गई। जो सिविल डिफेंस टीम को 7 किलोमीटर दूर मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed