फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   BJP state president lashes out over Dhurandhar film protest says films expose Congress rule

Kota: धुरंधर फिल्म का विरोध करने भड़के भाजपा प्रदेशाध्यक्ष, बोले- कांग्रेस राज की पोल खोलती हैं ये फिल्में

Tue, 07 Apr 2026 11:06 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Tue, 07 Apr 2026 11:06 AM IST
सार

कोटा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने नए कार्यालय की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने भाजपा की मजबूती, प्रधानमंत्री मोदी की उपलब्धियों और 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य की बात की।

विज्ञापन
BJP state president lashes out over Dhurandhar film protest says films expose Congress rule
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कोटा में नए कार्यालय की आधारशिला रखी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कोटा में भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पहुंचे और कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उन्होंने कोटा में बनने वाले भाजपा कार्यालय की आधारशिला रखी। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह कार्यालय राजस्थान का सबसे बड़ा भाजपा कार्यालय होगा और भाजपा अब एक छोटे पौधे से बड़े वृक्ष के रूप में उभरी है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देश और दुनिया में उपलब्धियों की भी तारीफ की।
विज्ञापन


2047 तक विकसित देश बनेगा भारत
मदन राठौड़ ने कहा कि भारत 2047 तक विकसित देश बन जाएगा। उन्होंने विपक्ष पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस देश में अफवाहें फैला रही है और अराजकता फैलाने की कोशिश कर रही है। भाजपा के हर कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर सच फैलाने और भ्रम दूर करने का काम कर रहा है।
विज्ञापन


कांग्रेस राज में हुआ फिल्मों का विरोध
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस ने एक फिल्म धुरंधर का जमकर विरोध किया। फिल्मों का विरोध करने का कोई मतलब नहीं बनता। मैंने सदन में बोला है कि कांग्रेस के राज में हमारे देश के ऐसे वित्त मंत्री भी रहे हैं जिन्होंने हिंदुस्तान में नोट छापने की मशीन बनाने का ठेका यूरोप की उस कंपनी को दिया। जिसने पाकिस्तान को नोट छापने की मशीन दी और जब वह वित्त मंत्री मशीन लेकर हिंदुस्तान आ रहे थे तो उन्होंने दुबई में इमरजेंसी लैंडिंग की और दुबई में उस मशीन की कॉपी कुछ पाकिस्तानी लोगों को दे दी जो नोट छापने में कामयाब हो गए, लेकिन सरकार बदलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक फैसला लेकर नोटबंदी कर दी और उस मशीन को बेकार कर दिया। कश्मीर फिल्म का विरोध किया अब धुरंधर के दोनों भागों का विरोध कर रही है। इससे साफ पता लगता है कि उनमें राष्ट्रभक्ति नहीं है। यदि कोई व्यक्ति ऐसी फिल्मों का विरोध कर रहा है तो साफ पता लगता है कि चोर की दाढ़ी में तिनका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed