{"_id":"65c2594b55a1ada67704b34f","slug":"alcoholics-had-to-be-restrained-heavily-in-kota-2024-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: शराबियों को टोकना पड़ा भारी, हथियारों से हमला करके किया घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: शराबियों को टोकना पड़ा भारी, हथियारों से हमला करके किया घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
Tue, 06 Feb 2024 09:37 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 06 Feb 2024 09:37 PM IST
सार
Kota: कोटा के कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र में बदमाश प्रवृति के चार-पांच जनों में एक युवक पर हमला कर दिया। युवक को लाठी सरिया चाकू से मारपीट कर घायल कर दिया। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
शराबियों को टोकना पड़ा भारी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा में एक युवक पर कुछ लड़कों ने हमला कर दिया। घायल युवक दिनेश ने बताया कि दीपांशु, अजय, कमल और कन्हैया सहित मोहल्ले के पांच छह लड़के आए दिन शराब पीकर बदमाशी करते हैं। इस पर लड़कों को टोक दिया था, जिसपर गुस्साए लड़कों ने मिलकर हमला कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस तलाश में जुटी
फिलहाल कुन्हाड़ी थाना पुलिस को सभी आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और नामजद आरोपी की तलाश में कई संभावित जगहों पर दबिश भी दे रही है। घटना के बाद ग्रामीणों में रोष भरा हुआ है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रशासन खरी खरी सुनाई।
विज्ञापन