फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota: After Son, Now Father Also Suspended; Ladpura Pradhan Faces Action for Financial Irregularities

Kota: बेटे के बाद अब पिता भी निलंबित, वित्तीय अनियमितता को लेकर लाडपुरा प्रधान पर कार्रवाई, गड़बड़ी का आरोप

Fri, 28 Feb 2025 03:35 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Fri, 28 Feb 2025 03:35 PM IST
सार

लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान को वित्तीय अनियमितताओं के आरोप में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने निलंबित कर दिया है। जांच में पाया गया कि पंचायत क्षेत्र में कचरा संग्रहण, सड़क और नाली सफाई कार्य में खामियां थीं। प्रधान पर निविदा प्रक्रिया में पारदर्शिता प्रभावित करने का आरोप है।

विज्ञापन
Kota: After Son, Now Father Also Suspended; Ladpura Pradhan Faces Action for Financial Irregularities
लाडपुरा प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू निलंबित

विस्तार

जिले की लाडपुरा पंचायत समिति के प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने आदेश जारी कर निलंबित कर दिया है। वित्तीय अनियमितताओं की जांच के बाद विभाग के अतिरिक्त आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने ये ओदश जारी किए हैं। इस आदेश की पुष्टि जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजपाल सिंह ने की है। जांच रिपोर्ट में ये बताया गया है कि पंचायत समिति लाडपुरा की अधीनस्थ ग्राम पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2024-25 में घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से कचरा संग्रहण एवं पृथक्करण, गांवों की सड़क और नाली सफाई कार्य में कई खामियां पाई गई थीं।

विज्ञापन


प्रशासनिक आदेश में ये बताया गया है कि राजस्थान पंचायती राज नियम 1996 के नियम 186 के तहत पंचायत समिति स्तर पर गठित क्रय समिति का अध्यक्ष पंचायत समिति का प्रधान होता है। इसी नाते मैसर्स जय महाकाल सिक्योरिटी सर्विसेज व मैसर्स भारती लेबर सप्लायर्स को पंयायत समिति लाडपुरा की 12 ग्राम पंचायतों में कार्य के करने के लिए योग्य मानकर निविदा की पारदर्शिता को प्रभावित किया गया है। प्रधान नईमुद्दीन गुड्डू ने पदीय दायित्यों का निर्वहन नहीं किया। इस संबंध में आरोपी प्रधान गुड्डू को आरोप पत्र भी जारी किया गया है। साथ ही उन्हें आदेश दिया गया है कि निलंबन काल में पंचायत समिति के किसी कार्य एवं कार्रवाई में वे भाग नहीं ले सकेंगे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि 24 फरवरी को नईमुद्दीन गुड्डू के बेटे और बनियानी सरपंच मोइजुद्दीन गुड्डू को भी अनियमितताओं के चलते प्रशासक पद से मुक्त किया गया है। मोइजुद्दीन गुड्डू के खिलाफ भी विभाग ने जांच करवाई थी, जिसमें खामियां मिलने पर विभाग ने आदेश जारी किए थे। वहीं निलंबन को लेकर नईमुद्दीन गड्डू ने कहा कि उन्हें राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार बनाया जा रहा है। अभी निलंबन का आदेश नहीं मिला है। आदेश मिलने के बाद उसका जवाब भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed