फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   actor kuldeep sareen visits kota for seeking film locations

शूटिंग लोकेशन देखने कोटा आए एक्टर इस बात से हुए नाराज

Wed, 22 Mar 2017 01:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 22 Mar 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
actor kuldeep sareen visits kota for seeking film locations
अभिनेता कुलदीप सरीन - फोटो : Internet
क्राइम पेट्रोल सीरियल में पुलिस उच्चाधिकारी की भूमिका में अक्सर नजर आने वाले एक्टर कुलदीप सरीन अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए लोकेशन देखने कोटा पहुंचे। यशराज फिल्मस के बैनर तले बनने वाली एक फिल्म की शूटिंग कोटा में शुरू होगी, जिसके लिए एक्टर कुलदीप सरीन ने केशोरायपाटन, गोपरनाथ, गणेश उद्यान, चंंद्रेसल जैसी लोकेशंस को देखा।
विज्ञापन


लोकेशन देखने के बाद कुलदीप ने मीडियाकर्मीयों से बातचीत की और कोटा में एयरपोर्ट नहीं होने के कारण अपनी नाराजगी व्यक्त की। कुलदीप ने बातचीत में कहा कि कोटा बहुत ही सुंदर जगह है और यहां पर फिल्म शूटिंग की काफी संभावनाएं हैं, ऐसे में यहां एयर कनेक्टिीविटी नहीं होना काफी हैरान करता है। इस दौरान कुलदीप ने अपने कॅरिअर के बारे में मीडियाकर्मियों से बातचीत की और बताया कि क्राइम पेट्रोल में काफी लंबे समय से पुलिस अधिकारी का रोल कर रहा था और इस कारण लोगों के बीच मेरी इमेज एक पुलिस वाले की बनकर रह गई थी, लेकिन मैं आज भी पहचान का मोहताज हूं।
विज्ञापन


कुलदीप ने कहा कि वो शाहरूख खान,मनोज वाजपेयी सरीखे एक्टरों के साथ नाटक कर चुके हैं और एक दर्जन से भी ज्यादा फिल्मों में उन्होनें काम भी किया है। गौरतलब है कि फिल्म शूटिंग को लेकर बॉलीवुड की नजरें अब कोटा शहर पर भी पड़ने लगी है और अभी हाल ही में आई सुपर हिट फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनियां' के आधे से ज्यादा सीन्स भी कोटा में ही शूट किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में कोटा अब एक फिल्म लोकेशन के रूप में उभर रहा है और एयर कनेक्टिीविटी नहीं होने से शहर को काफी नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed