Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   A female teacher adopted a boyish look, and now students will call her Sir, not Madam.

कोटा: राजस्थान में महिला शिक्षक ने कराया लिंग परिवर्तन, अब मंदोदरी चौधरी नहीं रुद्र जाट के नाम से होगी पहचान

Sat, 31 Oct 2026 05:00 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Sat, 31 Oct 2026 05:00 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा में महिला शारीरिक शिक्षक मंदोदरी चौधरी ने लिंग परिवर्तन कराया है। अब उनकी पहचान रुद्र जाट के नाम से होगी। शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने राजस्थान सेवा नियमों के तहत नाम और लिंग परिवर्तन का आधिकारिक आदेश जारी किया है।

विज्ञापन
A female teacher adopted a boyish look, and now students will call her Sir, not Madam.
महिला शिक्षिका बनी पुरुष शिक्षक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा जिले में लिंग परिवर्तन का अनोखा मामला सामने आया है। यहां एक महिला शारीरिक शिक्षक ने अपना लिंग परिवर्तन कराया है। अब उनकी पहचान महिला शिक्षिका के बजाय पुरुष शिक्षक के रूप में होगी। शिक्षा निदेशालय, बीकानेर ने भी इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन

दरअसल, महिला शारीरिक शिक्षक मंदोदरी चौधरी ने नियमों के तहत अपना लिंग परिवर्तन कराने के लिए आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें इसकी अनुमति मिल गई। इसके बाद अब मंदोदरी चौधरी की पहचान रुद्र जाट के नाम से होगी।

विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा निदेशक ललित कुमार ने बताया कि मंदोदरी चौधरी से रुद्र जाट बने शारीरिक शिक्षक की पोस्टिंग कोटा के नांता इलाके में स्थित राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में है। आवेदन मिलने के बाद मंदोदरी चौधरी ने लिंग परिवर्तन की प्रक्रिया शुरू की थी। इसके बाद शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर उन्हें रुद्र जाट के नाम से पहचान देने की अनुमति दी।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें:  फॉलोअर्स लाखों में, वोट सैकड़ों में, सरपंच चुनाव में तीसरे नंबर पर रहीं इन्फ्लुएंसर पवन की पत्नी

यह आदेश राजस्थान सेवा नियम, 1991 के नियम 8ए के अंतर्गत राजकीय निर्णय संख्या 5 में किए गए प्रावधानों के अनुसार जारी किया गया है। अब स्कूल के विद्यार्थी भी उन्हें मैडम की जगह सर कहकर संबोधित करेंगे। वहीं, कोटा शिक्षा विभाग के सीबीईओ महिला अधिकारी नवीन अरोड़ा ने बताया कि शिक्षा विभाग में इस तरह का यह पहला मामला सामने आया है।

मंदोदरी चौधरी से रुद्र जाट बने शारीरिक शिक्षक का जन्म 25 फरवरी 1997 को हुआ था। उन्हें बचपन से ही खेलों में काफी रुचि थी। इसी वजह से उन्होंने शारीरिक शिक्षक बनने की पढ़ाई की। रुद्र वर्ष 2019 से सरकारी नौकरी में हैं।

रुद्र को पहचानने वाले लोगों का कहना है कि उन्हें लड़कों की तरह रहना पसंद था। कई बार लोग उन्हें लड़का समझ लेते थे। हालांकि, किसी को यह अंदाजा नहीं था कि वह वास्तव में अपना लिंग परिवर्तन कराकर पुरुष के रूप में पहचान स्थापित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed