{"_id":"69d65888da50fa6ca6009b8b","slug":"a-criminal-stabbed-the-father-to-death-in-front-of-his-daughters-eyes-kota-news-c-1-1-noi1391-4140309-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम, डेढ़ साल की मासूम के सामने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, आरोपी हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: पुरानी दुश्मनी का खूनी अंजाम, डेढ़ साल की मासूम के सामने पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, आरोपी हिरासत में
Wed, 08 Apr 2026 10:58 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2026 10:58 PM IST
सार
कोटा में पुरानी रंजिश का खूनी अंजाम सामने आया है, जहां गोद में खेल रही डेढ़ साल की मासूम के सामने ही उसके पिता को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में युवक को चाकू से गोदा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना रामपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के लाडपुरा इमली चौक की है। मृतक की पहचान मोहम्मद सलमान के रूप में हुई है, जो लाडपुरा का निवासी था। वारदात के समय उसकी डेढ़ साल की बेटी भी गोद में थी, जिसे हल्की चोटें आई हैं।
पुलिस ने शव को एमबीएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को डिटेन कर पूछताछ शुरू कर दी है।
रामपुरा कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र मारू ने बताया कि सलमान और आरोपी सोहेल के बीच पुराना विवाद चल रहा था, इसी के चलते सोहेल ने देर रात सलमान पर हमला कर दिया। आरोपी ने पहले सलमान की आंखों में मिर्ची पाउडर डाला, इसके बाद चाकू से कई वार कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Dausa: 20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया रोडवेज मुख्य प्रबंधक, मेडिकल अवकाश पास करने के बदले मांगी रकम
मृतक के भाई सुल्तान की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर पहुंची एफएसएल और एमओबी टीम ने मामले में आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए हैं।
परिजनों के अनुसार सलमान कूलर की बॉडी बनाने का काम करता था। घटना के समय वह अपनी बेटी को लेकर दुकान पर गया था तभी आरोपी ने उस पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी आपराधिक मामले दर्ज हैं।
हमले में सलमान के पेट पर आधा दर्जन से अधिक वार किए गए। गनीमत रही कि उसकी बेटी को गंभीर चोट नहीं आई वरना उसकी जान को भी खतरा हो सकता था।