फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Four-Month-Old Baby Dies After Vaccination, Family Creates Ruckus; Negligence Alleged Against Staff

Kota News: टीकाकरण के बाद 4 महीने के मासूम की मौत, अस्पताल में हंगामा; स्टाफ पर लगे लापरवाही के आरोप

Mon, 11 May 2026 06:11 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Mon, 11 May 2026 06:11 PM IST
सार

चार महीने के मासूम की टीकाकरण के बाद रात में तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने टीका लगाने वाले स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Kota News: Four-Month-Old Baby Dies After Vaccination, Family Creates Ruckus; Negligence Alleged Against Staff
टीकाकरण के बाद चार महीने के बच्चे की मौत्, परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के अयाना कस्बे में चार महीने के बच्चे की टीकाकरण के बाद मौत का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया और टीकाकरण स्टाफ पर लापरवाही के आरोप लगाए।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अयाना निवासी रामअवतार की पत्नी सुनीता अपने 4 महीने के बेटे को टीका लगवाने के लिए अयाना अस्पताल गई थी। परिजनों का आरोप है कि टीकाकरण के कुछ घंटों बाद बच्चे के शरीर पर कई जगह दाग और स्पॉट नजर आने लगे और रात में उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
विज्ञापन


इसके बाद परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन तब तक बच्चे के शरीर में कोई हलचल नहीं थी। जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजन भड़क गए और अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने टीका लगाने वाले स्टाफ पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: सलूंबर में चांदी की चूड़ियों के लिए बुजुर्ग महिला की बलि, 'हैवान' पड़ोसी ने गला दबाकर की हत्या


सूचना मिलने पर अयाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर माहौल शांत करवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इटावा उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वहीं इटावा ब्लॉक चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयकिशन मीणा ने बताया कि मामले में चिकित्सा प्रभारी से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी गई है। साथ ही जांच के लिए एक टीम गठित की गई है। यदि जांच में किसी प्रकार की लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed