{"_id":"611c02028ebc3e42f447f916","slug":"50-year-old-man-killed-after-the-family-was-attacked-by-3-or-4-unidentified-assailants","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: घर में घुसे लुटेरों ने मुखिया की पीट-पीटकर की हत्या, पत्नी और बेटी घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: घर में घुसे लुटेरों ने मुखिया की पीट-पीटकर की हत्या, पत्नी और बेटी घायल
Wed, 18 Aug 2021 12:08 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, कोटा (राजस्थान)
पीटीआई, कोटा (राजस्थान)
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:08 AM IST
सार
मंगलवार की रात को तीन-चार लोग मोहर सिंह के घर में घुस गए। लेकिन खटपट सुन परिवार के सदस्य जाग गए, घरवालों को जगा देख बदमाशों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया। इस हमले में मोहर की मौत हो गई।
विज्ञापन
हमले में परिवार के एक सदस्य की हत्या..
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के झालावाड़ जिले से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के थाना क्षेत्र मोवासा गांव में मंगलवार की रात एक घर में चोरी के इरादे से घुसे चार अज्ञात बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें 50 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि घर में चोरी करने घुसे चार बदमाशों ने मृतक की पत्नी और बेटी को भी घायल कर दिया। वहीं उन्होंने घर से फरार होने से पहले मृतक की सोने बालियां और कड़ा लूट लिया। पुलिस ने मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया और अज्ञात आरोपितों के खिलाफ हत्या व लूट का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
मृतक की पहचान मोवासा गांव निवासी मोहर सिंह (50) के रूप में हुई है। वहीं मौके पर एक वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम भी पहुंची, इस टीम में एक एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड शामिल थी, अधिकारियों ने डॉग स्क्वायड मोवासा गांव में अपराध स्थल का दौरा किया और सबूत इकठ्ठा किए।
विज्ञापन
जावारा थाने के एसएचओ अजय कुमार ने बताया कि सोमवार-मंगलवार की रात को तीन-चार लोग मोहर सिंह के घर में घुस गए। लेकिन खटपट सुन परिवार के सदस्य जाग गए, घरवालों को जगा देख बदमाशों ने उन पर लाठियों से हमला कर दिया।
इस आत्मघाती हमले में मोहर सिंह के सिर पर गंभीर चोटें आईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी को चोटें आईं और उन्हें मंगलवार सुबह इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब पुलिस आरोपियों की खोज में जुट गई है।