{"_id":"0f531cefee6f3bb7e87bc5f69478637b","slug":"kirodi-singh-bainsla-join-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरोड़ी सिंह बैंसला ने थामा कांग्रेस का हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरोड़ी सिंह बैंसला ने थामा कांग्रेस का हाथ
समीर शर्मा/जयपुर
Updated Thu, 21 Nov 2013 05:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर लोकसभा चुनाव लडऩेवाले गुर्जर आरक्षण आंदोलन के अगुआ कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला अब कांग्रेस के साथ हैं।
विज्ञापन
उन्होंने इस माह की शुरुआत में मुख्यमंत्री निवास पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद से ही चर्चा जोरों पर चल रही थीं, जो बैंसला के एलान के बाद पुख्ता हो गई हैं।
विज्ञापन
बैंसला ने कहा है कि जब तक पांच फीसदी आरक्षण नहीं मिलता संघर्ष जारी रहेगा।
जानकारी के अनुसार बैंसला पिछले कई दिनों से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व भाजपा की मुख्यमंत्री पद की दावेदार वसुंधरा राजे से अलग-अलग मुलाकातें कर रहे थे।
कांग्रेस के समर्थन के ऐलान से पहले भी वे मुख्यमंत्री से मिले थे। बैंसला ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस पार्टी की ओर से गुर्जर समाज के लिए किए कार्यों का दो माह तक तुलनात्मक अध्ययन करने के बाद कांग्रेस को विधानसभा चुनाव में समर्थन देने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कांग्रेस सराकर की ओर से देवनारायण बोर्ड सहित अन्य किए कार्यों को गिनाया और यह भी कहा कि कांग्रेस को समर्थन तो दे रहे हैं।
नहीं लड़ेंगे चुनाव
केन्द्रीय मंत्री नमोनारायण मीणा के खिलाफ भाजपा की टिकट पर सांसद का चुनाव लडऩेवाले बैंसला ने अब चुनाव नहीं लडऩे का फैसला किया है।
उन्होंने कहा कि अब वे चुनाव लड़ेंगे नहीं, बल्कि लड़वाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा से उन्होंने कुछ टिकटों की मांग की थी, लेकिन उन्होंने नहीं दिए।