फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   kidnapped girl gangraped in baran rajasthan

किडनैप कर युवती से गैंगरेप: रात में बाइक पर उठा ले गए दो आरोपी, खेत में ले जाकर किया रेप

Tue, 25 Jan 2022 12:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां  Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 25 Jan 2022 12:11 PM IST
सार

पीड़िता के माता-पिता शहर के बाहर गए थे, रात के समय घर आए आरोपी उसे उठाकर घर से दो किमी दूर ले गए और वारदात को अंजाम दिया 

विज्ञापन
kidnapped girl gangraped in baran rajasthan
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media

विस्तार

प्रदेश में महिलाओं के साथ गैंगरेप की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। अलवर की घटना के बाद बारां सदर थाना क्षेत्र में भी  गैंगरेप का मामला सामने आया है। सीआई रमेश मीणा ने बताया कि सदर इलाके में रहने वाली 18 साल की युवती ने गैंगरेप का केस दर्ज कराया है। शिकायत में उसने कहा कि करीब एक सप्ताह पहले उसके मम्मी-पापा किसी काम से शहर से बाहर गए थे। इस दौरान रात को वह अपनी बहन के साथ घर पर सो रही थी।

विज्ञापन

बलराम सहरिया और योगेश निवासी आमापुरा उसके घर आए और उसे जबरन उठाकर बाइक से ले गए। घर से करीब दो किमी दूर एक खेत में ले जाकर आरोपी बलराम ने उसके साथ दुष्कर्म किया और योगेश ने उसकी मदद की। पुलिस उपअधीक्षक जिनेंद्र जैन ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। साथ ही उसकी शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करेगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed