{"_id":"7bcb89f27bff8d3497d69f8ae0e183be","slug":"khushi-top-second-rank-in-aipmt-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुशी के घर आई खुशी, एआईपीएमटी में दूसरा नंबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशी के घर आई खुशी, एआईपीएमटी में दूसरा नंबर
ब्यूरो / अमर उजाला, जयपुर
Updated Tue, 18 Aug 2015 08:56 AM IST
विज्ञापन
ऑल इंडिया प्री मेडिकल टेस्ट (एआईपीएमटी) में राजस्थान के करौली जिले की खुशी तिवारी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया है। खुशी ने बताया कि आंसर की मिलने के बाद उन्हें ऐसे परिणाम की उम्मीद बंध गई थी।
विज्ञापन
खुशी ने बताया कि उन्होंने 14-14 घंटे पढ़ाई की और कोटा से कोचिंग भी ली। खुशी के पिता डॉ. मनमोहन शर्मा डेंटिस्ट हैं। खुशी की इस उपलब्धि से खुशी और उनके परिजन फूले नहीं समा रहे हैं।
विज्ञापन
उनके घर बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा। वह इस सफलता का श्रेय माता-पिता को देती हैं। खुशी का कहना है कि उनके माता-पिता ने ही उन्हें इस परीक्षा में बेहतर परिणाम लाने के लिए उत्साहित किया था।
विज्ञापन
माता-पिता ने कहा कि खुशी बचपन से ही पढ़ाई में बेहतर रही हैं। खुशी ने 12वीं की परीक्षा में 86.3 फीसदी अंक हासिल किए थे।